फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Commonwealth Games 2022 Queen’s Baton Relay Torch Ravi dahiya started queens baton in India

Commonwealth Games 2022: दहिया ने की भारत में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन की शुरुआत, अब बेंगलुरू और भुवनेश्वर में होगा आयोजन

Wed, 12 Jan 2022 10:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 10:04 PM IST
सार

28 जुलाई से शुरू हो रहे बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन रिले के भारतीय चरण की शुरुआत पहलवान रवि दाहिया ने की। उन्होंने कहा कि बैटन रिले का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Queen’s Baton Relay Torch Ravi dahiya started queens baton in India
रवि दहिया - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया ने बुधवार को राजधानी में सांकेतिक दौड़ के साथ बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वींस बैटन रिले के भारतीय चरण की शुरुआत की। क्वींस बैटन सोमवार को यहां पहुंची थी। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर आईओए के संयुक्त सचिव और क्वींस मशाल रिले समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने इसकी अगवानी की। मशाल 16 जनवरी को सिंगापुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बयान में कहा- बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की क्वीन्स मशाल 10 जनवरी 2022 को दिल्ली पहुंची और बांग्लादेश ओलंपिक संघ के महानिदेशक हामिद इसे बांग्लादेश से लेकर आए।
विज्ञापन


दहिया ने कहा,"बैटन रिले का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मेरी तैयारियां बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। मैं बर्मिंघम में स्वर्ण पदक जीतने को लेकर आश्वस्त हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे। क्वींस बैटन रिले में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्स एलिस भी उपस्थित थे। क्वींस बैटन रिले अब 14 जनवरी को बेंगलुरु और 15 जनवरी को भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed