फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Break Dancing is an Olympic event now, included in Paris Olympics 2024

ब्रेकडांस को मिली पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह, खास मकसद से किया गया शामिल

Tue, 08 Dec 2020 06:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 08 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Break Dancing is an Olympic event now, included in Paris Olympics 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

ब्रेकडांस अब आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों में इसे शामिल कर लिया है। युवा दर्शकों को लुभाने के लिए आईओसी ने यह फैसला लिया है, इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है। इन तीन खेलों को टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी ने पेरिस खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या टोक्यो की तुलना में 10 कम कर दी यानी अब वहां 329 पदक स्पर्धायें होंगी। भारोत्तोलन की चार श्रेणियां कम कर दी गई है, इसके साथ ही 2024 में खिलाड़ियों का कोटा 10500 होगा जो टोक्यो ओलंपिक से 600 कम है। प्रशासनिक अनियमितताओं को झेल रहे मुक्केबाजी और भारोत्तोलन से सबसे ज्यादा कटौती की गई है। पेरिस खेलों में भाारोत्तोलन में 120 खिलाड़ी होंगे जो रियो डि जिनेरियो की तुलना में आधे से भी कम है।



डोपिंग के इतिहास और सुधार लागू करने की धीमी गति के कारण इसे पूरा भी हटाया जा सकता था। आईओसी ने यह भी कहा कि ओलंपिक में उसका दीर्घकालिन लक्ष्य पुरूष और महिला खिलाड़ियों की समान भागीदारी है। ब्रेकडासिंग ओलंपिक में ब्रेकिंग के नाम से जाना जाएगा जैसा कि इसे सत्तर के दशक में अमेरिका में कहा जाता था। पेरिस आयोजकों ने दो साल पहले ब्यूनस आयर्स में युवा खेलों में सफल ट्रायल के बाद इसे शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। आईओसी बोर्ड ने बाद में इसे मंजूरी दे दी। सर्फिंग का आयोजन 15000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में ताहिती के तटों पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed