मुक्केबाजी क्वालीफायर: मैरी कॉम-पंघाल-सिमरनजीत ने कटाया ओलंपिक का टिकट, साक्षी-मनीष हारे
छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने टोक्यो ओलंपिक में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
CLASS ACT!💪@MangteC shows the world how to win a bout as she booked her ticket for the second Olympic Games and stormed into the semis with a classic display of counter boxing against IMagno of 🇵🇭. She becomes the 7⃣🇮🇳 to book quota for #Tokyo2020. Congrats Champ. 👏#boxing pic.twitter.com/JDIpACihbj
— Boxing Federation (@BFI_official) March 9, 2020विज्ञापन
जॉर्डन के अम्मान में चल रहे मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर में मैरी कॉम ने (51 किग्रा) क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फिलीपींस के मुक्केबाज आयरिश मैग्नो को हराकर ओलंपिक कोटा हासिल किया। वहीं, शीर्ष वरीय पंघाल ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
सोमवार को 52 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमित ने फिलीपींस के मुक्केबाज कार्लो पालम को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। वे पहली बार ओलंपिक में भाग लेंगे।
Ticket to #Tokyo2020- 6⃣
— Boxing Federation (@BFI_official) March 9, 2020
No 1 seed, @Boxerpanghal is through to his first Olympics Games as he won his quarter-final bout against Filipino boxer, Carlo Paalam with a split decision. Way to go Amit. Incredible. 👏👏👏#PunchMeinHaiDum#boxing#Olympics2020 pic.twitter.com/f9C6O5KsaH
अमित सहित भारत के अब तक कुल छह मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनसे पहले रविवार को इसी टूर्नामेंट के अलग-अलग भारवर्ग में भारत के पांच मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।
हालांकि भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसकी मुक्केबाज साक्षी चौधरी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 19 वर्षीय पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैंपियन को महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग में कोरियाई मुक्केबाज से शिकस्त झेलनी पड़ी।
मनीष कौशिक हारे
मनीष कौशिक (63 किग्रा) को मंगोलिया के मुक्केबाज चिनजोरिग बतरसुख के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए।
सिमरनजीत ने पहली बार हासिल किया ओलंपिक कोटा
पंजाब की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर ने मंगोलिया की बॉक्सर को हारकर पहली बार ओलंपिक कोटा हासिल किया। सेमीफाइनल में सिमरन का सामना चीन ताइपे की मुक्केबाज शिह-यी वू से होगा।
Quota No 8💪@Simranjitboxer pulled off a stunner as she defeated NMonkhor of 🇲🇳to book her first #Olympic Games ticket to #Tokyo2020. Super show by 🇮🇳 as they equalize best ever representation and still 2⃣more quotas to earn from the Asian Qualifiers. Way to go Guys.💪#boxing pic.twitter.com/vW3dDclLgj
— Boxing Federation (@BFI_official) March 9, 2020