फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   bajrang punia won first gold medal in asian wrestling championships

बजरंग ने दिलाया एशियाई कुश्ती में पहला गोल्ड, खत्म किया स्वर्ण पदक का सूखा

Sat, 13 May 2017 11:37 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sat, 13 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
bajrang punia won first gold medal in asian wrestling championships
बजरंग
बजरंग पूनिया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला जीतकर देश का स्वर्ण पदक का सूखा खत्म कर दिया है। उन्होंने 65 किलो के फाइनल में कोरियाई पहलवान सियूंग चुल ली को पिछड़ने के बाद 6.2 से परास्त कर अपने भी स्वर्ण पदक के सूखे को खत्म किया।  
विज्ञापन


इससे पहले 58 किलो भार में सरिता को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अन्य कोई पहलवान शनिवार को पदक जीतने में सफल नहीं हो सका। बजरंग के कोच पहलवान योगेश्वर दत्त सुबह से ही बजरंग के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने सुबह से ही उन्हें एक ही सलाह अपना स्वभाविक खेल खेलने की दी। यानि कि रक्षण नहीं करना है सिर्फ आक्र्मण पर रहना है। बजरंग ने यही किया। उन्होंने ईरानी पहलवान को अबुल फजल नासिरी को 7.5 से हराकर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में उत्तर कोरियाई पहलवान को कुकग्वांग किम को परास्त किया। फाइनल में पहले दौर में वह 0.2 से पिछड़ रहे थे लेकिन दूसरे दौर में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 3.2 की बढ़त बनाई। अंत में उन्हें 6.2 से जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता को करना पड़ा सिल्वर से संतोष

इससे पहले सरिता को 58 किलो के फाइनल में किर्गिस्तान की आइसुलू टिनिबिकोवा ने 0.6 से परास्त किया। यह वही टिनिबिकोवा हैं, जिन्हें साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में हराकर कांस्य जीता। टिनिबिकोवा ने इस चैंपियनशिप में लगातार दूसरा गोल्ड जीता। लेकिन भारतीय महिलाएं चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं। यह उपलब्धि उन्होंने पहली बार हासिल की।


संदीप तोमर को लगी गंभीर चोट

पिछली बार एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहलवान संदीप तोमर के घुटने में गंभीर चोट लगी है। 57 किलो भार के पहले ही मुकाबले में कोरियाई पहलवान के खिलाफ उनका घुटना मुड़ गया। यह वही स्थिति थी जिस तरह रियो में विनेश का घुटना मुड़ा था। संदीप को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एमआरआई में उनकी चोट की गंभीरता का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed