{"_id":"5d81ee468ebc3e93d02849a8","slug":"asian-table-tennis-championships-indian-men-team-beat-hong-kong-3-0-to-finish-fifth","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरूष पांचवें स्थान पर, एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप फर्स्ट डिविजन में स्वर्ण जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय पुरूष पांचवें स्थान पर, एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप फर्स्ट डिविजन में स्वर्ण जीता
Wed, 18 Sep 2019 06:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
अचंता शरत
भारतीय पुरूष टीम ने आईटीटीएफ एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को क्लासीफिकेशन मैच में 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। भारतीय टीम ने ईरान को भी 3-0 से हराकर चैम्पियंस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
क्लासीफिकेशन मैच में भारत ने शरत कमल के साथ शुरुआत की, जिन्होंने लाम सियू हांग को 9-11, 11-6, 7-11, 11-7, 11-7 से हराया। दूसरे मैच में एंथोनी अमलराज ने एनजी पाक नाम को 9-11, 11-4, 11-6, 11-7 से मात दी जबकि तीसरे एकल में जी साथियान ने क्वान मान हो को 11-5, 11-13, 11-7, 14-12 से हराया।
विज्ञापन
फर्स्ट डिविजन में शरत ने अमीन अहमदिन को 11-5, 9-11, 11-6, 11-6 से हराया। साथियान ने हुसैन होदाइ को 6-11, 11-4, 10-12, 11-7, 12-10 से हराया जबकि अमलराज ने नौशाद आलमियां को 18-16, 5-11, 11-9, 6-11, 11-9 से परास्त किया। व्यक्तिगत मुकाबले कल शुरू होंगे।
विज्ञापन