खराब अंपायरिंग के कारण हारी भारतीय महिलाएं, कबड्डी में हाथ से फिसला गोल्ड
भारतीय टीम शुक्रवार को एशियाई खेल में महिलाओं के कबड्डी फाइनल में ईरान के खिलाफ मुकाबला गंवा बैठी। जकार्ता के थिएटर गरुड़ा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान के हाथों भारत को 24-27 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
भारतीय टीम खराब और बेहद लचर अंपायरिंग का भी शिकार हुई। अंपायरों के गलत निर्णयों के कारण भारतीय टीम ने करीब 5 अंक गंवाए। हालांकि, भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष और महिला दोनों में से कोई एक टीम एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने से चूकी हो। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सिल्वर मेडल जीता जबकि भारतीय पुरुष टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
वहीं ईरान की पुरुष टीम अब फाइनल में भारत को हराने के बाद गोल्ड की प्रबल दावेदार है। याद हो कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने साल 2010 और 2014 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। मौजूदा एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची थी। उसने अपने पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 43-12 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की थी।
इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 38-12 से रौंदा। फिर तीसरे मैच में इंडोनेशिया को 54-22 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद चीनी ताइपो को 27-14 अंकों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स
फुल टाइम
भारत 24-27 ईरान
- तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने से चूका भारत। ईरान ने तीन अंक के अंतर से मात दी। भारत 24-27 से मुकाबला गंवा बैठा।
- साक्षी की सुपर रेड। तीन ईरानी खिलाड़ियों को आउट किया। भारत अब 24-25 से पीछे।
- रणदीप की रेड विफल। ईरान के मजबूत डिफेंस के सामने हार मानी। ईरान 25-21 की बढ़त पर।
- रितु नेगी का सफल टेकल। विश्वास के साथ ईरानी रेडर को डैश किया। अब स्कोर में अंतर तीन अंक का हुआ। ईरान 24-21 से आगे।
- पायल को धर दबोचा। ईरान का सफल डिफेंस हुआ। भारतीय टीम स्कोर में चार अंक से पिछड़ी। अब ईरान 24-20 से आगे।
- सोनाली शिंगाटे का बेहद खराब टेकल। गजल को आसानी से अंक दिया। भारत अभी 20-23 से पिछड़ रहा है।
- भारतीय महिलाएं गलती कर रही हैं। अब ईरान के पास तीन अंकों की बढ़त मिली है। मैच में कुल 7 मिनट बचे हैं। ईरान 22-19 से आगे।
- भारत की सफल रेड। मनप्रीत कौर ने बेहतरीन टेकल किया। भारत अब 19-21 से पीछे।
- पायल चौधरी की सफल रेड। भारत ने बढ़त कम करने का प्रयास किया। ईरान अभी 19-17 की बढ़त पर।
- सयाली ने भारत को बोनस अंक दिलाया। भारत अभी 16-18 से पीछे।
- भारत ने टाइमआउट लिया।
- रणदीप की सफल रेड। गजल खालिद नहीं हासिल कर सकी अंक। फिर साक्षी ने बोनस अंक हासिल किया। स्कोर में भारत 15-18 से पिछड़ता हुआ।
- दूसरे हाफ में भारतीय टीम हुई ऑलआउट। शर्मनाक प्रदर्शन। अब ईरान स्कोर में 17-13 की बढ़त पर।
- अंपायरिंग में चूक। लगातार 30 सेकंड तक कबड्डी कबड्डी की आवाज आना चाहिए। गजल की रेड पर विवाद सामने आया।
- सोनाली शिंगाटे अंक लेने से चूकी। ईरान ने बेहतरीन डिफेंस किया। अब दोनों टीमों के बीच स्कोर में सिर्फ एक अंक का फासला बचा। भारत 13-12 की बढ़त पर।
- रणदीप खेरा पहली रेड लेने को तैयार। काफी प्रयासों के बावजूद अंक लेने में सफल नहीं हुईं।
- दूसरे हाफ का खेल शुरू
हाफ टाइम तक स्कोर
भारत 13-11 ईरान
- ईरान का सफल डिफेंस। हाफ टाइम तक बढ़त का फासला दो अंक का रहा। भारत 13-11 की बढ़त पर।
- ईरान की सफल रेड। भारत ने टेकल करने की कोशिश की थी। मगर दो प्वाइंट गिफ्ट कर दिए। ईरान अब भारत से तीन अंक पीछे। भारत के पक्ष में स्कोर 13-10।
- भारत के सफल डिफेंस के बाद रणदीप ने बेहतरीन रेड जमाई। रणदीप ने अपनी रेड में दो ईरानी खिलाड़ियों को आउट किया। भारत 13-8 से आगे।
- भारत और ईरान ने पिछली दो रेड में कोई अंक हासिल नहीं किया है। मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर चल रही है।
- भारत का सफल डिफेंस। ईरान की गजल डू और डाई रेड में विफल रही। भारत 10-7 से आगे।
- भारतीय कप्तान पायल ईरानी डिफेंस के सामने विफल हुई।
- पायल ने टच का दावा किया। गजल को किया आउट। पायल ने साथ ही बोनस अंक हासिल किया। भारत की बढ़त तीन अंक की हुई। स्कोर में 9-6 से आगे भारत।
- रणदीप भी सफल रेड नहीं ले सकी। अगर वह लाइन टच कर लेती तो तीन-चार अंक हासिल कर लेती। ईरान की जोरदार वापसी। भारत 7-6 की बढ़त पर।
- कविता देवी का कमजोर डिफेंस। भारतीय टीम का डिफेंस कमजोर। ईरान को दो अंक मिले। स्कोर में 7-5 की बढ़त पर भारत।
- रणदीप की सफल रेड। लंबा हाथ फैलाकर ईरानी खिलाड़ी को आउट किया। अपनी साथी खिलाड़ी मनप्रीत को जिंदा किया। भारत 7-3 की बढ़त पर।
- गजल खालिद ने सफल रेड की और ईरान को एक अंक दिलाया। मनप्रीत कौर आउट हुईं। भारत अब भी 6-3 से आगे।
- रितु का बेहतरीन डिफेंस। साक्षी ने ईरानी रेडर को कोर्ट से बाहर करने का धक्का दिया। ईरान ने टाइमआउट लिया। भारत 6-2 से आगे।
- सोनाली की सफल रेड से भारत को मिला एक अंक। भारत की बढ़त दो अंक की हो गई है। पायल ब्रिगेड 4-2 की बढ़त पर।
- पायल चौधरी ने बोनस अंक हासिल किया। भारतीय टीम 3-2 की बढ़त पर। ईरान ने गजब की रेड करके दो अंक हासिल किए थे।
- साक्षी का बेहतरीन डिफेंस। भारत ने दूसरा अंक हासिल किया। इसके बाद रणदीप ने खाली रेड की।
- भारतीय कप्तान पायल चौधरी ने पहली रेड पर ही ईरान के खिलाफ अंक हासिल किया। भारत 1-0 से आगे।
- ईरान ने पहली रेड शुरू की। अंक हासिल नहीं कर सकी।
- भारत की कप्तान पायल चौधरी ने टॉस जीता और कोर्ट चुना। भारत ने दाएं कोर्ट का चयन किया।
- दोनों टीमें कोर्ट पर आ चुकी हैं।