{"_id":"5c8dc2e1bdec2214173a2060","slug":"anirban-lahiri-gets-cut-for-pga-tours-players-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेयर्स चैंपियनशिप: अनिर्बान लाहिड़ी ने हासिल किया कट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्लेयर्स चैंपियनशिप: अनिर्बान लाहिड़ी ने हासिल किया कट
Sun, 17 Mar 2019 09:15 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां पीजीए टूर की प्लेयर्स चैंपियनशिप में चौथे प्रयास में आखिरकार कट हासिल कर लिया और वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने दूसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर 141 है। वह इस चैंपियनशिप में पिछले तीन प्रयासों में कट में जगह नहीं बना सके थे, लेकिन अब वह थोड़ी राहत महसूस कर रहे होंगे।
विज्ञापन
टाइर वुड्स ने 70 और 71 के कार्ड से कट में प्रवेश किया, वह संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर चल रहे हैं। रोरी मैकलरॉय 67 और 65 के कार्ड से टॉमी फ्लीटवुड (65, 67) के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन