फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   american body builder and actor kai greene gives fitness tips to indian youngsters

गुरुग्राम आए मशहूर अमेरिकी बॉडी-बिल्डर और अभिनेता काई ग्रीने

Fri, 19 Jan 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
american body builder and actor kai greene gives fitness tips to indian youngsters
काई ग्रीने

गुरुग्राम आए मशहूर अमेरिकी बॉडी-बिल्डर और अभिनेता काई ग्रीने ने कहा, 'मैं हिन्दुस्तान को अपना दूसरा घर बनाना चाहता हूं और भारतीय प्रतिभाओं को प्रेरित और प्रशिक्षित करना चाहता हूं ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।'

विज्ञापन


अभी कुछ ही हफ्ते पहले भारत में बॉडी-बिल्डिंग के प्रशंसकों को भारत के इतिहास में पहली बार डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई के दो दिग्गज रेसलर्स ट्रिपल-एच और भारतीय मूल के अमेरिकी पहलवान जिन्दर महल को भारत में प्रदर्शन करते हुए रू-ब-रू देखने का मौका मिला था। लेकिन उसका खुमार अभी ठीक तरह से उतर भी न पाया था कि एन.सी.आर में बॉडी-बिल्डिंग के चाहने वालों को एक और सुपरस्टार से रू-ब-रू होने का सुनहरा मौका मिला।
विज्ञापन


जब दुनिया में बॉडी-बिल्डिंग के सबसे मशहूर खिताब ’अर्नाल्ड क्लासिक’ के पांच बार के विजेता और मशहूर अमेरिकी बॉडी-बिल्डर और अभिनेता काई ग्रीने, वीवा फिटनेस के सीईओ विशाल गुप्ता के बुलावे पर गुरुग्राम पहुँचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द लॉर्ड और द प्रिडेटर जैसे नामों से पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले और फनशाइन जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुपरहीरो काई ग्रीने ने गुरुग्राम के सेक्टर- 48 स्थित बेस्टेक बिजनेस टावर में अपने पसंदीदा फिटनेस इक्विपमेंट ब्राण्ड- वीवा फिटनेस के नव-निर्मित एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया और पश्चिमी देशों की फिटनेस और बॉडी-बिल्डिंग की अवधारणाओं के बारे में अपने प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों से चर्चा की। अपने इस दो दिवसीय भारत दौरे के दौरान वह दिल्ली-एन.सी.आर में वीवा फिटनेस की अत्याधुनिक फिटनेस तकनीक से सुसज्जित छः अत्याधुनिक जिमों का उद्घाटन भी करेंगे।

काई इन दिनों पूरी दुनिया में सेहत और तंदुरुस्ती को लेकर जागरुकता फैलाने के अपने मिशन पर निकले हैं। उनका मानना है कि सकारात्मक सोच के साथ सेहत और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना एक बहुत ही आनंददायक अनुभव है और पूरी दुनिया में उन्हें इसके लिए ढेर सारा प्यार और आभार मिला है। यही कारण है कि वह उन तमाम जानकारियों को प्रचारित कर रहे हैं जिसके माध्यम से उन्हें अपनी विश्व-प्रसिद्ध बाॅडी बनाने और अपनी फिटनेस के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिली है। ’’वीवा फिटनेस एक ऐसा ही नाम है,’’ काई मुस्कुराते हुए कहते हैं।


बॉडी-बिल्डिंग की दुनिया के सुपरस्टार काई ग्रीने के भारत में करोड़ों प्रशंसक हैं। अभी हाल ही में इसका एक नज़ारा तब देखने को मिला जब मुंबई में आयोजित एक फिटनेस एक्जिबिशन में भारी बारिश के बावजूद लाखों की संख्या में प्रशंसक काई की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि काई ने भी उन्हें निराश नहीं किया और अपने चाहने वालों को जमकर फोटोग्राफ और ऑटोग्राफ लेने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed