फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   America refuse to host indian wrestlers before rio

अमेरिका ने किया इनकार, भारतीय पहलवानों के लिए जगह नहीं

Tue, 05 Jul 2016 01:24 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
America refuse to host indian wrestlers before rio

अब जब रियो ओलंपिक शुरू होने में महज एक महीना ही शेष रह गया है तो पड़ोसी देश अमेरिका ने भारतीय पहलवानों को अपने यहां ट्रेनिंग के लिए ठहराने के इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय पहलवानों की रियो ओलंपिक से पहले की तैयारियों पर बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने भारतीय कुश्ती संघ को साफ कर दिया है कि कोलराडो स्प्रिंग्स स्थित उनके ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय पहलवानों को ठहराना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


इस सेंटर में खुद अमेरिका की टीमों की तैयारियां चल रही हैं। अमेरिका की ओर से आए इस जवाब के बाद कुश्ती संघ और पहलवान सकते में हैं। पहले उन्हें यहां तैयारियां कराने के लिए हामी भरी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम का कोचिंग स्टाफ और लंदन ओलंपिक के पदक विजेता योगेश्वर दत्त चाहते थे कि रियो जाने से पहले उनकी तैयारियां कोलराडो स्प्रिंग्स में हों। यहीं से टीम सीधे रियो जाएगी, जिससे ब्राजील के मौसम और समय से पहलवान अभ्यस्त हो जाएंगे। लंदन ओलंपिक से पहले भी पहलवानों ने इसी ट्रेनिंग सेंटर में तैयारियां की थीं।

पहले अमेरिका ने हामी भरी थी, लेकिन सोनीपत में ही होगी तैयारी

America refuse to host indian wrestlers before rio

पहले अमेरिका ने भारतीय पहलवानों के आने पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन सोमवार को ही कुश्ती संघ को सूचना दी गई कि उनके यहां पहलवानों की ठहराने की जगह नहीं है। उनकी कई खेलों की टीमें यहीं ट्रेनिंग कर रही हैं। अगर पहलवान बाहर रुक सकते हैं तो उनकी यहां तैयारियों के बारे में सोचा जा सकता है।

दरअसल सात से नौ जुलाई को पहलवानों को स्पेन में टूर्नामेंट खेलना है। यहीं से उन्हें कोलराडो स्प्रिंग्स जाना था, लेकिन अब पहलवान यहीं आएंगे। चीफ कोच जगमिंदर का कहना है कि यह बड़ा झटका है, लेकिन पहलवानों को बाहर नहीं रुकाया जा सकता है। खाने की दिक्कत होती है। जार्जिया में भी बाहर रुकने से ऐसा ही हुआ था।

योगेश्वर का कहना है कि कोलराडो में ट्रेनिंग करना रियो की तैयारियों के लिए अच्छा रहता। अब उन्हें सोनीपत में ही तैयारियां करनी होंगी। वहां ट्रेनिंग करने से रियो की परिस्थितियों से पहलवान अच्छी तरह वाकिफ हो जाते।

हालांकि कुश्ती संघ कोशिश कर रही है कि पहलवानों को स्पेन से आने के बाद बेलारूस या रूस भेज दिया जाए, लेकिन अब तक किसी प्रस्ताव पर बात नहीं बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed