फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   All England Lawn Tennis and Croquet Club has decided that Wimbledon will be cancelled due to coronavirus epidemic

कोरोना वायरस महामारी के चलते विंबलडन रद्द, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार हुआ ऐसा 

Wed, 01 Apr 2020 08:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Apr 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
All England Lawn Tennis and Croquet Club has decided that Wimbledon will be cancelled due to coronavirus epidemic
विंबलडन - फोटो : social media

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश और दुनिया के कई बड़े खेल टूर्नामेंट्स या तो रद्द हो चुके हैं या फिर आगे बढ़ा दिए गए हैं। एक साल के लिए ओलंपिक को टालने के बाद टेनिस का प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम विंबलडन को भी रद्द करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब विंबलडन को रद्द करना पड़ा हो। बुधवार को ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब ने फैसला किया है कि कोरोनो वायरस महामारी की वजह से  विंबलडन को रद्द कर दिया जाएगा। 134वीं चैंपियनशिप का आयोजन 28 जून से 11 जुलाई 2021 तक किया जाएगा। 
विज्ञापन

 


बता दें कि विंबलडन इस साल 29 जून से शुरू होना था। गौरतलब है कि आयोजकों ने पहले विंबलडन को दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में करवाने से इनकार किया था। तीन बार के विंबलडन चैंपियन बोरिस बेकर ने टूर्नामेंट के आयोजकों से फैसला करने से पहले इंतजार करने की अपील की थी। बेकर ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे पूरा विश्वास है कि विंबलडन फैसला करने से पहले अप्रैल के आखिर तक इंतजार करेगा।


ओलंपिक भी टाला गया
कोरोना वायरस महामारी की वजह से टोक्यो ओलंपिक को भी एक साल के टाल दिया गया। टोक्यो ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि अब 23 जुलाई 2021 को ओपनिंग सेरेमनी और समापन समारोह आठ अगस्त 2021 को होंगे। पैरालंपिक खेल 24 अगस्त 2021 से पांच सितंबर 2021 के बीच होंगे। मगर इन खेलों को टोक्यो 2020 के नाम से ही पहचाना जाएगा। इसके पहले ये खेल 24 जुलाई 2020 से शुरू होने वाले थे, जिन्हें भारी दबाव के बाद टाल दिया गया था।


द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार हुआ ऐसा
यह टूर्नामेंट पहली बार 1877 में खेला गया और उसके बाद से हर साल होता आया है। सिर्फ 1915 से 1918 के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और 1940 से 1945 के बीच दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यह नहीं खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed