फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   aai secretary rejects illegal election acting president issued notice

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के चुनाव पर फिर घमासान शुरू, महासचिव ने असंवैधानिक करार दिया

Wed, 08 May 2019 11:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
aai secretary rejects illegal election acting president issued notice
तीरंदाजी - फोटो : फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होने वाले भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के चुनाव पर फिर घमासान शुरू हो गया है। बीवीपी राव के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सुनील शर्मा की ओर से चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई। भारतीय ओलंपिक संघ के ऑफिस में चुनाव 26 मई को कराने की अधिसूचना निकली है, लेकिन राव की टीम में महासचिव महा सिंह ने इस अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करार देते हुए। सभी राज्य संघों से इस पर ध्यान नहीं देने को कहा है।

विज्ञापन

महा सिंह ने राज्य संघों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में साफ है कि एसवाई कुरैशी के संविधान के अनुसार चुने गए पदाधिकारी प्रशासकों की समिति (सीओए) का काम देखेंगे। लेकिन राव के इस्तीफा देने के बाद सुनील शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी। जबकि यह काम चुने गए पदाधिकारियों को देखना है। इस संबंध में उन्होंने 10 मई को चंडीगढ़ में बैठक भी बुलाई है जिसमें चुनावी रूपरेखा तैयार की जानी है।

विज्ञापन

महा सिंह के इस पत्र के बाद एएआई का विवाद फिर उलझ गया है। यह मामला एक बार फिर अदालत में जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed