{"_id":"5da0152f8ebc3e013a3e4c74","slug":"3500-iran-women-freely-attend-football-match-for-first-time-in-decades","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में कट्टरता को ठेंगा, पहली बार महिला फैंस ने स्टेडियम में बैठकर देखा मैच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ईरान में कट्टरता को ठेंगा, पहली बार महिला फैंस ने स्टेडियम में बैठकर देखा मैच
Fri, 11 Oct 2019 05:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 11 Oct 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में मौजूद ईरानी महिलाएं
- फोटो : पीटीआई
लगभग 3500 महिला फैंस तेहरान के आजादी स्टेडियम में ईरान और कंबोडिया के बीच हुए फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच देखने पहुंचीं। यह पहला मौका था, जब ईरान में महिलाओं ने स्टेडियम में बैठकर कोई मैच देखा। ईरान में 1979 इस्लामिक रिवाॅल्यूशन के बाद से महिलाओं पर स्टेडियम में जाकर मैच देखने पर बैन लगा था।
विज्ञापन
मैच में ईरान ने 14-0 से जीत दर्ज की। ईरान के कानून के अनुसार, अगर कोई महिला स्टेडियम में घुसती है तो उसे छह महीने की जेल की सजा मिलती है। ईरान के फुटबॉल फेडरेशन पर तब से महिलाओं का स्टेडियम बैन हटाने का दबाव था, जब पिछले महीने एक महिला फैन वेश बदल मैच देखने पहुंची थी। वहां उसे हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Excitement and joy as women enter #Iran’s Azadi Stadium to watch a football match. They’ve been banned from purchasing tickets for the past 38 years and have been facing arrest and prosecution for decades to win back this right. #FIFA pic.twitter.com/d1Q4ZcSg8p
विज्ञापन विज्ञापन— IranHumanRights.org (@ICHRI) October 10, 2019