फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   noida formula one race tickets 40 percent cheaper

एफ-1 की टिकटें 40 % हुई सस्ती

Fri, 14 Sep 2012 04:11 PM IST
नोएडा/राकेश भट्ट
नोएडा/राकेश भट्ट Updated Fri, 14 Sep 2012 04:11 PM IST
विज्ञापन
noida formula one race tickets 40 percent cheaper
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर होने वाले फॉर्मूला-1 रेस की टिकटें अब पहले से सस्ती मिलेगी। बीआईसी प्रबंधन ने प्रमुख स्टैंडों के टिकटों की कीमत 40 फीसदी तक घटा दी है। ऑन लाइन बुकिंग की साइट पर अचानक कीमत घटी पाकर करीब एक लाख सीटों के कई स्टैंड या तो फुल हो गए या उनमें चंद ही ब्लॉक खाली बचे हैं।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व एफ-1 टिकट की लॉंचिंग के समय बीआईसी ने बताया था कि 26 से 28 अक्तूबर की तीन दिन की रेस देखने के लिए करीब बीस हजार सीटों के मैन ग्रांड स्टैंड के टिकट की कीमत 30 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ तीन हजार रुपये के फूड कोर्ट के कूपन व बीआईसी का मर्जेडाइज भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्टैंड के एक दिन के लिए टिकट 20 हजार रुपये में मिलेंगे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछली बार जब भारत में पहली बार एफ-1 रेस इस सर्किट पर आयोजित हुई तो इस टिकट की कीमत 35 हजार रुपये थी। जानकारों की माने तो पहली बार भारतीयों में एफ-1रेस देश में देखने का क्रेज था सो टिकटों की दरें ज्यादा होने पर भी दर्शकों ने उसे खरीदने का रुझान दिखाया, पर इस बार स्टैंड फुल कराने के लिए टिकट के दाम कम रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक के 21 हजार टिकट दर के मैन ग्रांड स्टैंड में अपर टियर राइट के सभी ब्लॉक सोल्ड आउट हो चुके हैं, इसी तरह 10 हजार टिकट दर के प्रीमियर स्टैंड नॉर्थ में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। जबकि मेन स्टैंड के लोअर टियर सेंटर, लोअर टियर लेफ्ट के अलावा क्लासिक स्टैंड नॉर्थ, क्लासिक स्टैंड ईस्ट, प्रीमियम स्टैंड साउथ, क्लासिक स्टैंड ईस्ट आदि के कुछ ही ब्लॉक टिकट बिक्री से बचे हैं। यह भी कहा जा सकता है कि प्राइम लोकेशन के टिकट लपकने का फायदा लोगों ने उठा लिया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन स्टैंड का स्टेट्स ऑन लाइन प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

स्टैंड------------------लॉंचिंग दर----------------मौजूदा दर
मैन ग्रांड स्टैंड---------30,000------------------21,000
प्रीमियम स्टैंड---------14,000------------------10,000
स्टार स्टैंड-------------8,500------------------7,500
क्लासिक स्टैंड---------6,500------------------6,000
नैचुरल(पिकनिकस्टैंड)----2,200------------------3,000

निश्चित समय के लिए है ऑफर
टिकट दरें घटाने का फैसला एक निश्चित समय के लिए लिया गया है। बीआईसी एक निश्चित समय में टिकट बिक्री की सुनिश्चितता चाहता था, साथ ही हर तबका इस रेस को देख सके यह भी मंशा हमारी थी। ऐसी स्थिति में कभी भी पुराने रेट लागू किए जा सकते हैं।

-असकरी जैदी,
उपाध्यक्ष कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल।

युवाओं के लिए 'टिकट पूलिंग'
एफ 1 रेस की एक टिकट से तीन दिनों की रेस देखी जाएगी। जो भी व्यक्ति टिकट खरीदता है वो एक ही टिकट (डेट वाइज अलग-अलग) लेकर तीनों दिन जा सकेगा। लेकिन टिकटों में कोई पहचान की जरूरत नहीं है यानी कोई भी व्यक्ति टिकट लेकर रेस का मजा उठा सकता है। ऐसे में तीन लोग मिलकर रेस देखने के लिए एक टिकट के दाम को तीन हिस्सों में बांटकर खरीद रहे हैं। यानी 3000 रुपये वाली टिकट खरीद कर तीन दोस्त 1000 रुपये प्रति व्यक्ति एक बार रेस देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed