फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nita Ambani to AFI President everyone congratulated Neeraj Chopra on winning the medal in paris olympics

Neeraj Chopra: पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को नीता अंबानी से लेकर AFI के अध्यक्ष तक ने दी बधाई, जानें क्या कहा

Fri, 09 Aug 2024 10:13 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 09 Aug 2024 10:13 AM IST
सार

नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

विज्ञापन
Nita Ambani to AFI President everyone congratulated Neeraj Chopra on winning the medal in paris olympics
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदक विजेता ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। ऐसा करने वाले वह आजाद भारत के पहले एथलीट बन गए। उनकी इस उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन

Nita Ambani to AFI President everyone congratulated Neeraj Chopra on winning the medal in paris olympics
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मौजूदा समय में नीरज चोपड़ा देश के सबसे चहेते एथलीट में से एक हैं। उनको देखने के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोग जगे हुए थे। नीरज ने उन्हें निराश भी नहीं किया। भले ही स्वर्ण नहीं, लेकिन रजत पदक जीतकर अपनी झोली में एक और बड़ा पदक शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nita Ambani to AFI President everyone congratulated Neeraj Chopra on winning the medal in paris olympics
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
लगातार दूसरी बार पदक जीतने पर लगा बधाइयों का तांता
नीरज चोपड़ा के पदक जीतने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “पेरिस ओलपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को प्रेरित किया और अपनी सफलता से देश का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने एक बार फिर पूरे देश का उत्साह बढ़ाया है और हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आपकी कहानी पानीपत के शिवाजी स्टेडियम से शुरू होकर पेरिस के स्टेड डी फ्रांस तक के हर एथलीट और हम सभी के लिए आशा और प्रेरणा की किरण है। आने वाली पीढ़ियों द्वारा आपको भारतीय एथलेटिक्स के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। मैं आने वाले वर्षों में आपके और भी अधिक सफलता और गौरव की कामना करती हूं।”

वहीं, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने नीरज की चोट पर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोग पदकों पर बहुत अधिक जोर देते हैं। मैं उन लोगों में से हूं जो पदकों के बारे में बात नहीं करते। मुझे लगता है कि अगर प्रक्रिया सही है, तो पदक आएंगे। आज जो हुआ, उसे देखिए। नीरज घायल हो गया था। वह चोट से वापस आया था। टोक्यो में, उसे स्वर्ण मिला। आज उसने टोक्यो में जितना फेंका था, उससे 2 मीटर अधिक फेंका, लेकिन उसे रजत से संतोष करना पड़ा...उसने इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि वह एक बाघ है। उसने बाघ की तरह लड़ाई लड़ी। वह एक चोट से उबर गया और वह अविश्वसनीय रूप से अच्छा था...वह एक चैंपियन है। चैंपियन इसी से बनते हैं।"

नीरज के दादा धर्म सिंह चोपड़ा ने कहा, "उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और रजत पदक जीतकर देश के खाते में एक और पदक जोड़ दिया।"

नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा, "उन्होंने देश के लिए रजत पदक जीता है, हम खुश और गौरवान्वित हैं। सभी युवा उनसे प्रेरित होंगे।" इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम को लेकर भी बात की। उन्होंने आगे कहा, "हर किसी का अपना दिन होता है, आज पाकिस्तान का दिन था, लेकिन हमने रजत पदक जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।"

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा, "हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए रजत भी सोने के बराबर है। वह चोटिल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed