{"_id":"67a09b06e130b106af031ef2","slug":"national-games-sift-kaur-samra-and-jonathan-anthony-clinch-gold-medals-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Games: सिफत कौर और जोनाथन एंथनी ने जीते स्वर्ण, रविंद्र ने रजत और गुरप्रीत ने कांस्य पर जमाया कब्जा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games: सिफत कौर और जोनाथन एंथनी ने जीते स्वर्ण, रविंद्र ने रजत और गुरप्रीत ने कांस्य पर जमाया कब्जा
Mon, 03 Feb 2025 04:02 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 03 Feb 2025 04:02 PM IST
सार
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 23 साल की सिफत ने महाराणा प्रताप कॉलेज में हुए फाइनल में 461.2 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सिफत कौर सामरा
- फोटो : x
विस्तार
पंजाब की सिफत कौर सामरा और कर्नाटक के जोनाथन एंथनी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को क्रमश: महिलाओं के 50 मीटर थ्री पोजीशन और पुरुषों के 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
सिफत ने जताई खुशी
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 23 साल की सिफत ने महाराणा प्रताप कॉलेज में हुए फाइनल में 461.2 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस जीत के बाद सिफत ने कहा- यह मेरे लिए ओलंपिक के बाद वापसी जैसा है। मैंने ओलंपिक के बाद ब्रेक नहीं लिया था और अपना अभ्यास जारी रखा था। ऐसे में आज स्वर्ण पदक जीतने का अनुभव खास है। बता दें कि, सिफत पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही थीं।

एंथनी ने जीता स्वर्ण
इस स्पर्धा में उनके राज्य की साथी अंजुम मोदगिल ने 458.7 अंक के साथ रजत जबकि तेलंगाना की सुरभि भारद्वाज रापोले ने 448.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों के 10 मीटर पिस्टल फाइनल में एंथनी ने धैर्य और एकाग्रता का नमूना पेश करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सेना खेल संवर्धन बोर्ड के रविंद्र सिंह ने रजत जबकि गुरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए।