फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Jannik Sinner withdraws from US Open due to right knee injury know

Jannik Sinner: सिनसिनाटी ओपन के बाद यूएस ओपन से भी हटे यानिक सिनर, क्यों वापस लिया नाम? वजह कर देगी हैरान

Fri, 21 Aug 2026 08:49 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 21 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

यानिक सिनर ने दाहिने घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। 2019 में ग्रैंड स्लैम डेब्यू के बाद यह पहली बार है, जब सिनर किसी मेजर टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।

विज्ञापन
Jannik Sinner withdraws from US Open due to right knee injury know
यानिक सिनर - फोटो : Jannik Sinner (x)

विस्तार

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने दाहिने घुटने की चोट के कारण आगामी यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। सिनर की टीम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने सिनसिनाटी ओपन में भी भाग नहीं लिया था। सिनर के इस फैसले के साथ ही उनके 2026 के शानदार सीजन को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


2019 के बाद पहली बार ग्रैंड स्लैम से बाहर
यूएस ओपन से हटना सिनर के करियर में एक खास बदलाव है। 2019 में ग्रैंड स्लैम डेब्यू करने के बाद यह पहली बार है, जब वह किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। सिनर ने 2024 में यूएस ओपन का खिताब जीता था, जबकि पिछले साल वह फाइनल तक पहुंचे थे। हालांकि, फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज के हाथों चार सेट में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


2026 में शानदार रहा है प्रदर्शन
25 वर्षीय सिनर ने 2026 में एटीपी टूर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल के शुरुआती पांच एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट—इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम में लगातार खिताब अपने नाम किए। इस सीजन सिनर का जीत-हार का रिकॉर्ड 44-3 है और वह अब तक छह खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा विंबलडन में उन्होंने अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब भी हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंबलडन के बाद नहीं खेल पाए
सिनर का आखिरी मुकाबला विंबलडन में हुआ था, जहां उन्होंने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने रोलां गैरो के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेट में हराया था। हालांकि, इसके बाद दाहिने घुटने की समस्या से उबरने में उन्हें उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। सिनर की टीम के मुताबिक, वह यूरोप में ही रहकर अपने मेडिकल और परफॉर्मेंस स्टाफ की निगरानी में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे।


एशियन स्विंग में वापसी का लक्ष्य
सिनर की नजर अब एशियाई चरण में वापसी पर है। उनकी टीम ने बताया कि उनका लक्ष्य बीजिंग और शंघाई में होने वाले टूर्नामेंटों के दौरान कोर्ट पर लौटना है। सिनर ने कहा कि टीम और मेडिकल स्टाफ के साथ लगातार मेहनत करने के बावजूद उन्हें लगा कि दाहिने घुटने की चोट से पूरी तरह उबरने के लिए अभी और समय चाहिए। उन्होंने यूएस ओपन से बाहर होने पर निराशा जताते हुए कहा कि न्यूयॉर्क उनके दिल के बेहद करीब है और वह वहां प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए काफी उत्साहित थे। यूएस ओपन का मुख्य ड्रॉ 30 अगस्त से शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed