{"_id":"6436ec187b3b4621e7018a53","slug":"issf-now-rifle-pistol-shooting-final-will-be-like-tokyo-olympics-know-new-rules-2023-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISSF: अब टोक्यो ओलंपिक की तरह होगा राइफल, पिस्टल शूटिंग का फाइनल, जानें नए नियम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ISSF: अब टोक्यो ओलंपिक की तरह होगा राइफल, पिस्टल शूटिंग का फाइनल, जानें नए नियम
Wed, 12 Apr 2023 11:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:06 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक के बाद फाइनल को दर्शकों के अनुरूप बनाने के लिए आईएसएसएफ ने रैंकिंग राउंड के बाद शीर्ष दो शूटरों के बीच फाइनल का नियम बनाया था।
विज्ञापन
आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप 2022
- फोटो : twitter @ani
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोट्र्स महासंघ (आईएसएसएफ) ने राइफल और पिस्टल शूटिंग में शीर्ष दो शूटरों के बीच होने वाले फाइनल को हटा दिया है।
आठ से 15 मई को बाकू (अजरबैजान) में होने वाले अगले विश्वकप से टोक्यो ओलंपिक में खेले गए फाइनल के नियम लागू होंगे। दरअसल आईएसएसएफ ने पुराने नियम को फिर से बहाल कर दिया है, जहां फाइनल में शीर्ष आठ शूटरों के बीच मुकाबला होगा और सर्वाधिक स्कोर करने वाले को स्वर्ण पदक मिलेगा।
टोक्यो ओलंपिक के बाद फाइनल को दर्शकों के अनुरूप बनाने के लिए आईएसएसएफ ने रैंकिंग राउंड के बाद शीर्ष दो शूटरों के बीच फाइनल का नियम बनाया था। अब शीर्ष आठ शूटरों के फाइनल में पांच-पांच की सीरीज चलवाई जाएंगी। इसके बाद सिंगल शॉट पर कम स्कोर वाला शूटर बाहर होता जाएगा। स्वर्ण पदक का फैसला होने के लिए कुल 24 शॉट चलाने होंगे।