{"_id":"668cf621a4b5bbdf310ddd69","slug":"ioa-plan-on-indian-athletes-for-paris-olympics-2024-know-all-about-daily-allowance-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: भारतीय एथलीटों को मिलेगा जेब खर्च? आईओए की कार्यकारी परिषद ने कही ये बात, जानें मामला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: भारतीय एथलीटों को मिलेगा जेब खर्च? आईओए की कार्यकारी परिषद ने कही ये बात, जानें मामला
Tue, 09 Jul 2024 02:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:09 PM IST
सार
ओलंपिक बजट पास करने के लिए 30 जून को बुलाई गई कार्यकारी परिषद की बैठक में सदस्यों ने अपना दैनिक भत्ता लेने से इन्कार कर दिया, लेकिन यह भी कहा कि किसी को भी दोहरा जेब खर्च देना नहीं बनता है।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक की शुरुआत होने में अब चंद दिन शेष रह गए हैं और भारतीय एथलीट इसके लिए तैयार हैं। भारत इस बार भी ओलंपिक में 100 से अधिक सदस्यों का दल भेज रहा है और उम्मीद है कि देश को पिछली बार की तुलना में और बेहतर सफलता मिलेगी। भारतीय एथलीटों को इस दौरान पेरिस में जेब खर्च मिलने का मामला काफी चर्चा में है, लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी परिषद (ईसी) पेरिस ओलंपिक में खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को प्रति दिन 50 अमेरिकी डॉलर (लगभग चार हजार रुपये) का जेब खर्च देने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
ईसी का मानना है कि जब ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय दैनिक जेब खर्च दे रहा है तो आईओए को यह भत्ता देने की जरूरत नहीं है। इससे पहले ईसी सदस्यों ने ओलंपिक के दौरान उन्हें मिलने वाला 300 डॉलर प्रतिदिन (लगभग 25 हजार रुपये) का दैनिक भत्ता लेने से इन्कार कर दिया था। आईओए की ओर से ओलंपिक के बजट में खिलाड़ियों को 50 और ईसी सदस्यों को 300 डॉलर प्रति दिन का जेब खर्च प्रस्तावित था। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी यही जेब खर्च खिलाड़ियों और ईसी सदस्यों को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक बजट पास करने के लिए 30 जून को बुलाई गई कार्यकारी परिषद की बैठक में सदस्यों ने अपना दैनिक भत्ता लेने से इन्कार कर दिया, लेकिन यह भी कहा कि किसी को भी दोहरा जेब खर्च देना नहीं बनता है। खेल मंत्रालय पहले से ही खिलाड़ियों को एशियाई, राष्ट्रमंडल और ओलंपिक में 50 डॉलर का दैनिक जेब खर्च देता आ रहा है। ऐसे में आईओए की ओर से भी जेब खर्च दिए जाने का प्रावधान नहीं होना चाहिए। ईसी ने कहा कि खिलाड़ियों को जेब खर्च दिए जाने का प्रस्ताव खेल मंत्रालय को भेजा जाना चाहिए।
प्रशिक्षकों को भी मिलेगी इनामी राशि
पदक विजेताओं के प्रशिक्षकों को भी ईनामी राशि देने का फैसला किया गया है। आईओए ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले को एक करोड़, रजत जीतने वाले को 75 लाख और कांस्य जीतने वाले को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा, लेकिन ईसी ने उनके प्रशिक्षकों को भी इनामी राशि देने का फैसला लिया है। ओलंपिक में जो प्रशिक्षक पदक विजेता के साथ होगा, उसी को कोच माना जाएगा। स्वर्ण पदक पर प्रशिक्षक को 25 लाख, रजत पर 20 और कांस्य पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। टीम इवेंट के लिए आईओए ने क्रमशः दो करोड़, एक करोड़ और 75 लाख रुपये निर्धारित किए थे, लेकिन ईसी ने सरकारी नियमों के अनुसार टीम पदक विजेताओं को इनामी राशि दिए जाने को कहा।