फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Women Wrestler Anshu Malik said she is taking a short break to get physically and emotionally fit

Paris Olympics: निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पहलवान अंशु ने ब्रेक लेने का किया फैसला, मजबूत वापसी की उम्मीद जताई

Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
सार

अंशु को 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में अपने से अनुभवी दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त हेलेन लुसी मैरोयूलिस से 2-7 से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Indian Women Wrestler Anshu Malik said she is taking a short break to get physically and emotionally fit
अंशु मलिक - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिका का प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक में अच्छा नहीं रहा था और वह प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं। अंशु पदक की दावेदार थीं, लेकिन अपना प्रभाव छोड़ने में विफल रही थीं। अंशु ने कहा कि वह शारीरिक और भावनात्मक रूप से फिट होने के लिए खेल से कुछ समय का ब्रेक ले रही हैं। इस पहलवान ने हालांकि मजबूत वापसी करने का वादात किया। 23 वर्षीय अंशु को 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में अपने से अनुभवी दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त हेलेन लुसी मैरोयूलिस से 2-7 से हार का सामना करना पड़ा था।  
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट 
अपना दूसरा ओलंपिक खेल कर वापस लौटी आंशु ने इंस्टाग्राम पर लिखा,  इसे स्वीकार करना कठिन है, लेकिन यह एक खेल है और हार-जीत इसका हिस्सा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि परिणाम क्या है, मुझे कुश्ती पसंद है। अब, यह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए एक नई शुरुआत होगी। मुझे पता है कि मैं एक योद्धा जैसी हूं और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर वापस आऊंगी। मैं अभी शारीरिक और भावनात्मक रूप से फिट होने के लिए एक छोटा ब्रेक ले रही हूं। इस दौरान मैं देखूंगी कि मुझे कहां बदलाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा 12 साल का सपना टूट गया'
अंशु ने इस साल अप्रैल में एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर से पेरिस खेलों का कोटा हासिल किया था। उन्होंने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ओलंपिक अब खत्म हो गया है और इसके साथ ही मेरा 12 साल का सपना भी टूट गया। मैंने 2012 में जब कुश्ती शुरू की थी तब अपने पिता से वादा किया था कि मैं 2024 ओलंपिक में पदक जीतूंगी। मैंने उसके बाद से हर दिन बस उसी के लिए मेहनत की है। मैं बस इसे हासिल करने के सपने देखती हूं। मैंने सोचा था हालांकि वैसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

अंशु एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता रही हैं। वह पेरिस में तीन बार की विश्व चैंपियन अमेरिका की हेलन के खिलाफ 2-0 की बढ़त को बरकरार नहीं रख पाईं और दमखम दिखाने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed