फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian men's team lost to China in World Table Tennis Championship, India's campaign ends

World TT Championship: विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम चीन से हारी, भारत का अभियान समाप्त

Fri, 07 Oct 2022 03:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Oct 2022 03:47 AM IST
सार

कई बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदकधारी मा लोंग ने जी साथियान को 14-12, 11-5, 11-0 से हराया। वांग चुक्विन ने मानुष को तीसरे एकल में 11-4, 11-5, 11-6 से पराजित किया।

विज्ञापन
Indian men's team lost to China in World Table Tennis Championship, India's campaign ends
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरुष टीम के गुरुवार को यहां प्री क्वार्टर-फाइनल में चीन से हारने से विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया। चीन ने भारतीय टीम पर 3-0 की आसान जीत दर्ज कर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


मानुष शाह को मानव ठक्कर की जगह उतारा गया और चीन ने तीसरे एकल में मानुष के सामने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी वांग चुक्विन को उतारा। हरमीत देसाई ने फैन झेनडोंग के खिलाफ शुरुआत की लेकिन उन्हें दुनिया के नंबर एक चीनी खिलाड़ी ने महज 15 मिनट में हरा दिया।
विज्ञापन


चीनी खिलाड़ी ने 11-2, 11-9, 11-5 से जीत हासिल की। कई बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदकधारी मा लोंग ने जी साथियान को 14-12, 11-5, 11-0 से हराया। वांग चुक्विन ने मानुष को तीसरे एकल में 11-4, 11-5, 11-6 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का अभियान बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से 0-3 से हार के साथ समाप्त हुआ। मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और दीया चितले की तिकड़ी राउंड ऑफ-16 में अपने-अपने सिंगल्स मुकाबले हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed