फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster Gukesh finished seventh in Rapid and Blitz tournament Fabiyano Caruana won the title

Chess: रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में भारतीयों का निराशाजनक प्रदर्शन, फैबियानो कारुआना बने चैंपियन

Tue, 16 Jul 2024 10:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Jul 2024 10:10 AM IST
सार

गुकेश ने इस टूर्नामेंट में 14 अंक बनाए और सातवें स्थान पर रहे। गुकेश अलावा इसमे हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय विदित गुजराती 11 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
Indian Grandmaster Gukesh finished seventh in Rapid and Blitz tournament Fabiyano Caruana won the title
डी गुकेश - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में प्रभावित नहीं कर सके, जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारुआना ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। गुकेश ने इस टूर्नामेंट में 14 अंक बनाए और सातवें स्थान पर रहे। गुकेश अलावा इसमे हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय विदित गुजराती 11 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


रूस के इयान नेपोमनियाचची 18.5 अंकों के साथ पांचवें जबकि अमेरिका के लेवोन आरोनियन 17 अंक बनाकर छठे स्थान पर रहे। अनीश गिरी 13.5 अंकों के साथ 8वें स्थान रहे। क्रोएशिया के इवान सारिक ने 10 अंक बनाए और वह 10वें और अंतिम स्थान पर रहे। कारुआना ने यहां सुपरवेट क्लासिक में जीत दर्ज करने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 27 अंक बनाकर नॉर्वे के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दूसरे नंबर पर काबिज फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और मैक्सिम वचियर लाग्रेव तथा अमेरिका के वेस्ली सो उनसे चार अंक पीछे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed