{"_id":"5bb8e434867a5567f22a9f96","slug":"india-west-indies-t20-match-tickets-on-15th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट पेटीएम पर 15 से, सबसे सस्ता 1000 रुपये का","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट पेटीएम पर 15 से, सबसे सस्ता 1000 रुपये का
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः लखनऊ के इकाना स्टेडियम में छह नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मैच के टिकट 15 अक्तूबर से ऑनलाइन मिलेंगे। टिकट बिक्री का जिम्मा पेटीएम को मिला है। पेटीएम जल्द ही कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद में अपने काउंटर खोलेगा। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को इन काउंटरों से टिकट मिलेगा। इसके अलावा बचे हुए टिकट भी इन काउंटरों से बेचे जाएंगे। इकाना स्टेडियम का सबसे सस्ता टिकट एक हजार और सबसे महंगा टिकट 15 हजार का है।
भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के दूसरे टी-20 मैच की मेबजानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को मिली है। यूपीसीए यह मैच इकाना स्टेडियम लखनऊ में करा रहा है। इकाना स्टेडियम का यह पहला अंतराष्ट्रीय मैच है। इसके पहले यूपीसीए ने ग्रीनपार्क मेें मैच कराए हैं। टिकटों की बुकिंग की जिम्मेदारी बुक माई शो के पास थी। इस बार पेटीएम को टिकट की जिम्मेदारी दी गई है।

यूपीसीए को मिलेंगे 2500 पास
डेमो पिक
शनिवार देर शाम पेटीएम कंपनी के एक अधिकारी हैदराबाद से कानपुर पहुंचे और यूपीसीए के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही टिकट बिक्री की रणनीति भी बनाई। ग्रीनपार्क के मुकाबले इकाना का टिकट महंगा है। ग्रीनपार्क का सबसे महंगा टिकट छह हजार और सबसे सस्ता टिकट 200 रुपये का है।
यूपीसीए को मिलेंगे 2500 पास
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नई गाइड लाइन जारी की है। राज्य क्रिकेट संघ को कुल सीटों के 10 प्रतिशत ही पास जारी होंगे। इसमें से पांच प्रतिशत पास बीसीसीआई ले लेगा। इकाना स्टेडियम में 50 हजार सीटें हैं। इसके 10 प्रतिशत पांच हजार पास यूपीसीए को मिलेंगे। इसमें से पांच प्रतिशत 2500 पास बीसीसीआई ले लेगा। इस हिसाब से यूपीसीए के हिस्से 2500 पास ही आएंगे।