फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India mens squash team created history won the first gold at the Asian Championships in South Korea

Squash: भारत की पुरुष स्क्वैश टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में जीता पहला स्वर्ण

Fri, 04 Nov 2022 03:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेउंग्जू (दक्षिण कोरिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेउंग्जू (दक्षिण कोरिया) Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Nov 2022 03:02 PM IST
सार

भारत ने फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने किया। सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराने से पहले भारत ने कतर, पाकिस्तान, कुवैत, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे पर जीत दर्ज करते हुए पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 

विज्ञापन
India mens squash team created history won the first gold at the Asian Championships in South Korea
सौरव घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी सौरव घोषाल की अगुवाई में भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के चेउंग्जू में स्वर्णिम सफलता हासिल की। उसने  एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। रमित टंडन ने अली अरामजी को 11-5, 11-7, 11-4 से सीधे गेमों में हराकर भारत को बढ़त दिलाई। उनके बाद स्टार खिलाड़ी सौरव घोषाल ने स्वर्ण पदक पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


सौरव घोषाल ने अम्मार अल्तामिमी को 11-9, 11-2, 11-3 से हराकर टीम को अजेय बढ़त दिलाई। अभय सिंह और फलाह मोहम्मद के बीच तीसरा मैच नहीं खेला गया क्योंकि टंडन और घोषाल की जीत के बाद भारत 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका था। पिछले दो मौकों पर रजत पदक के साथ संतोष करने वाली भारतीय टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Messi BYJU'S: एडटेक फर्म 'बायजू' के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बने स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, कंपनी ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराने से पहले भारत ने कतर, पाकिस्तान, कुवैत, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे पर जीत दर्ज करते हुए पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: Football: स्पेन को 2010 FIFA WC जिताने वाले इस फुटबॉलर ने लिया संन्यास, हाल ही में शकीरा से हुआ था ब्रेकअप

महिला टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में उसे मलेशिया ने 1-2 से हराया। महिला टीम पूल बी में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। महिलाओं ने ईरान और सिंगापुर को हराया था। वहीं, हॉन्ककॉन्ग के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed