फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Womens Hockey World Cup 2018: india vs england 1st match live updates at london

महिला हॉकी विश्व कप: भारत नहीं कर पाया विजयी आगाज, इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला हुआ 1-1 से ड्रॉ

Sat, 21 Jul 2018 10:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Womens Hockey World Cup 2018: india vs england 1st match live updates at london
भारत बनाम इंग्लैंड

भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप के पहले ही मैच में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोक लिया। दरअसल, रानी की अगुवाई में बेहतरीन खेल दिखाने वाली दसवीं रैंकिंग की भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में गोल नहीं खाया होता तो उसकी शुरुआत जीत से होती। मेजबान टीम को उसके घर में भारत ने जबर्दस्त दबाव में रखा। मैच में पूरी तरह भारतीय टीम का पलड़ा भारी था। भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया की भी तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई बेहतरीन बचाव किए।

विज्ञापन

 
यह प्रदर्शन इसलिए भी अहम है क्योंकि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक के लिए हुए मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 6-0 से रौंदा था। अगले मैच में भारत की टक्कर 26 जुलाई को आयरलैंड से होगी। पूल बी के मुकाबले में भारत को 25वें मिनट में नेहा गोयल ने बढ़त दिलाई लेकिन इंग्लैंड ने लिली ओसले के पेनल्टी कॉर्नर पर 54वें मिनट में किए गोल पर बराबरी हासिल कर ली। 
विज्ञापन


पहले दो क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपने से उच्च रैंकिंग की टीम के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। बेशक मेजबान टीम को पांच पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करने के मौके ज्यादा मिले थे लेकिन सविता पूनिया के रूप में भारतीय गोलपोस्ट के सामने एक दीवार खड़ी थी जिसे भेदने में इंग्लैंड की फॉरवर्डों के पसीने छूट गए। सुनीता लाकड़ा ने भी गोललाइन पर दो लाजवाब बचाव किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने 32 सेकंड के अंदर ही अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया था और आठवें मिनट में दूसरा लेकिन भारतीय रक्षक पंक्ति ने दोनों ही मौकों पर मेजबान खिलाड़ियों के मंसूबे सफल नहीं होने दिए। दूसरे क्वार्टर में दो और पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिस पर भारतीय गोलकीपर सविता ने खतरे को टाल दिया। 

भारतीय टीम को 25वें मिनट में मैदानी गोल का मौका मिला जब नेहा गोयल ने सही समय पर सही जगह पहुंचकर गेंद पर दमदार हिट लगाते हुए गोल कर दिया। मेजबान टीम एक गोल से पिछड़ने के साथ ही सकते में आ गई जिससे उसके खेल पर भी असर पड़ा। 

मध्यांतर में एक गोल से आगे चल रही भारतीय टीम ने अच्छी संघर्ष क्षमता दिखाते हुए तीसरे क्वार्टर में भी इंग्लैंड को गोल नहीं करने दिया। अंतिम क्वार्टर में घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच मेजबान टीम ने लगातार हमले बोले लेकिन भारतीय रक्षक भी पूरे तरह मुस्तैद थीं। 54वें मिनट में इंग्लैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर बराबरी पा ली। पहले शॉट को गोलकीपर सविता ने बचा लिया था लेकिन ओसले ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। 

लाइव मैच का रोमांच

Womens Hockey World Cup 2018: india vs england 1st match live updates at london
भारत बनाम इंग्लैंड
हॉकी मैच लाइव अपडेट्सः

इंग्लैंड और भारत का मुकाबला 1-1 से हुआ ड्रॉ

 



फुलटाइम

स्कोरः भारत 1ः इंग्लैंड 1

54 मिनटः ...और ये गोल।
इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसपर इंग्लैंड के खिलाड़ी लिली ने शानदार गोल करके स्कोर को किया 1-1 से बराबर।
 



48 मिनटः इंग्लैंड को मिला पेनल्टी कॉर्नर लेकिन कोई सफलता नहीं।

46 मिनटः इंग्लैंड लगातार बराबरी करने के लिए भारत पर आक्रमण कर रही है।

चौथे क्वार्टर का खेल शुरू।

स्कोरः भारत 1ः इंग्लैंड 0

तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म

39 मिनटः
इंग्लैंड के पाले में गेंद थी और वह पूरी तरह से सर्किल में घुस गई थी लेकिन भारतीय डिफेंडर्स और गोलकीपर सविता ने उसे नाकाम कर दिया। यहां मामला कापी करीबी था।

31 मिनटः भारत ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब 30 मिनट मिनट का खेल और बचा है। देखना यह होगा कि क्या इंग्लैंड गोल करके भारत की बराबरी करना चाहेगी या नहीं।

-तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है।

स्कोरः भारत 1ः इंग्लैंड 0

 

हाफ टाइम

25 मिनटः ...और ये गोल।
नेहा गोयल ने इस टूर्नामेंट का पहला गोल दागकर भारत को दिलाई 1-0 की बढ़त। हालांकि, इंग्लैंड ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर का फैसला भारत के पक्ष में गया और इसके साथ ही  इंग्लैंड ने अपना रेफरल भी गंवा दिया।
 
22 मिनटः इंग्लैंड को फिर मिला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कोई सफलता नहीं।

20 मिनटः इंग्लैंड को मिला पेनल्टी कॉर्नर मगर मौके को भुनाने में नाकाम रही इंग्लैंड टीम। इंग्लैंड को गोल करने का अच्छा मौका था लेकिन सविता ने अच्छा बचाव किया।

18 मिनटः पहले क्वार्टर की तुलना में बारतीय टीम दूसरे हाफ में थोड़ा सुस्त दिख रही है।

- दूसरे हाफ का खेल शुरु।

स्कोरः भारत 0ः इंग्लैंड 0

पहले क्ववार्टर का खेल खत्म हुआ। दोनों ही टीम अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

13 मिनटः
पहले क्लार्टर का खेल खत्म होने में मात्र 2 मिनट का खेल बचा है लेकिन दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।

8 मिनटः इंगलैंड को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कोई सफलता नहीं।

2 मिनटः भारतीय डिफेंस ने शानदार आक्रमण करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

1 मिनटः पहले ही मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इंग्लैंड मौके को भुना नहीं सके। 

-दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

भारतः
गुरजीत, दीप इक्का, मोनिका, सविता, वंदना, दीपिका, नमिता, नवनीत, सुनीता, रानी रामपाल, लिलिमा।

इंग्लैंडः हिचं, लौरा, टोमन, टाउनसेंड, एलेक्स, एंश्ले, सोफी, होली, ऐली, लिली, ग्रेस।

-नमस्कार, अमर उजाला में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed