फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women's Hockey World League Semi-Final India lose 0-3 against Argentina

महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल: अर्जेंटीना ने भारत को 3-0 से हराया

Mon, 17 Jul 2017 01:37 AM IST
amarujala.com- written by: अरविंद कुमार
amarujala.com- written by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women's Hockey World League Semi-Final India lose 0-3 against Argentina
hockey

जोहान्सबर्ग की विट्स यूनिवर्सिटी में रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के पूल बी के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना से हार गई है। अर्जेंटीना ने भारत को 3-0 से मात दी और वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में भारतीय टीम की ये दूसरी हार है। इससे पहले अमेरिका से 1-4 के अंतर से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


अर्जेंटीना खेल की शुरुआत से ही आक्रामक नजर आई और मैच के दूसरे मिनट में ही खिलाड़ी रोसिओ संचेज़ ने गोल कर भारत पर दवाब बना दिया। लेकिन बहुत जल्द ही मारिया ग्रेनाटो ने भारत की मोनिका को चकमा दे खेल के चौदवें मिनट में दूसरा गोल दागा और इस तरह पहले क्वार्टर में भारतीय टीम अर्जेंटीना से 2-0 से पीछे रही।
विज्ञापन


मैच में भारत पर 2-0 से बढ़त बनाने के बावजूद भी अर्जेंटीना ने अपना खेल आक्रामक बनाए रखा और भारत को किसी भी तरह का मौका नहीं दिया। वहीं, दूसरे हाफ में सुशिला के रूप में अर्जेंटीना को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला। अर्जेंटीना की ओर से जीत का तीसरा गोल नोएल बैरियनेएवो ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारत ने गोलकीपर सविता को बैठाकर रजनी एटीमारपू मैदान में बुलाया। रजनी ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में दो फाइन से बचाया जिससे अर्जेंटीना के बड़ें स्कोर से जीतने की उम्मीद धराशायी हो गई। इस हार से भारत चार अंको के साथ लीग में चौथे नंबर पर आ गया है और प्वांट्स टेबल में 12 अंक हासिल कर अर्जेंटीना लीग में टॉप पर है। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed