फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women Hockey world cup: Indian women team to take on Italy in crossover match

भारतीय टीम की क्वार्टरफाइनल में धमाकेदार एंट्री, इटली को एकतरफा मैच में 3-0 से रौंदा

Wed, 01 Aug 2018 12:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women Hockey world cup: Indian women team to take on Italy in crossover match
लालरेमसियामी

लालरेमसियामी, नेहा गोयल और वंदना कटारिया के गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को महिला हॉकी विश्व कप 2018 के क्वार्टरफाइनल में धमाकेदार एंट्री की, जहां उसका मुकाबला आयरलैंड से होगा। 

विज्ञापन


भारत ने लंदन में प्री-क्वार्टर क्रॉस ओवर मैच में मंगलवार को इटली को एकतरफा मैच में 3-0 से हराया। भारतीय टीम की तरफ से लालरेमसियामी ने 9वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद 45वें मिनट में नेहा गोयल और 55वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोल दागे।
विज्ञापन


भारतीय टीम का दबदबा शुरुआत से ही दिखा। भारत ने मैच के दूसरे मिनट से हमले करना शुरू किए। 7वें मिनट में टीम इंडिया का डिफेंस भी बेहद मजबूत दिखा जब सुनीता लाकड़ा ने इटली के अटैकर से गेंद छीनी। दो मिनट के बाद भारत को लालरेमसियामी ने शानदार गोल करके 1-0 की बढ़त दिलाई। लालरेमरियामी ने चतुराई से गेंद को जाली में भेदा। इसके बाद पहले क्वार्टर तक भारत ने अपनी बढ़त 1-0 की कायम रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम पूरी तरह इटली पर हावी दिखी। हालांकि, न तो भारत और न ही इटली गोल करने के अधिक मौके बना सके। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 1-0 की बढ़त पर रही।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने इटली के दो प्रहार रोके, जिसके बाद इटली की टीम पूरी तरह बैकफुट पर नजर आई। भारत को मैच के 41वें मिनट में मोनिका ने पेनल्टी कार्नर दिलाया, लेकिन इस पर गोल नहीं हो सका।

तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर रानी रामपाल ने अपने अनुभव का जादू बिखेरा और भारत को पेनल्टी कार्नर दिलाया। यह पेनल्टी कार्नर भारत के लिए फलदायी साबित हुआ और नेहा ने काफी जद्दोजहद के बीच गेंद को जाली में भेदकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

भारत का आक्रामक खेल उसकी जान बना रहा और चौथे क्वार्टर में उसने एक और गोल दागकर इटली की उम्मीदें चकनाचूर कर दी। मैच के 55वें मिनट में वंदना कटारिया ने शानदार गोल दागकर भारत को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई।

गुरजीत कौर ने दमदार शॉट जमाकर वंदना कटारिया को शानदार पास दिया, वंदना ने बेहतरीन मूव बनाकर गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी।

भारत और इटली के बीच मुकाबले की लाइव अपडेट्स पढ़िए यहां

Women Hockey world cup: Indian women team to take on Italy in crossover match
नेहा गोयल

लाइव अपडेट्स

फुल टाइम

भारत 3-0 इटली

लालरेमसियामी ने 9वें मिनट में दागा गोल

नेहा गोयल ने 45वें मिनट में दागा गोल

वंदना कटारिया ने 55वें मिनट में दागा गोल

55 मिनट: गोल!!!
गुरजीत कौर ने दमदार शॉट जमाकर वंदना कटारिया को शानदार पास दिया, वंदना ने बेहतरीन मूव बनाकर गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी.

47 मिनट: इटली को मिला पेनल्टी कार्नर, सविता पूनिया ने नीचे शॉट पर अच्छा बचाव किया। भारत की 2-0 की बढ़त बरकरार।

46 मिनट: चौथे क्वार्टर की शुरुआत, टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के करीब

तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर

भारत 2-0 इटली

लालरेमसियामी ने 9वें मिनट में दागा गोल

नेहा गोयल ने 45वें मिनट में दागा गोल


तीसरे क्वार्टर के अंत में भारतीय टीम को मिला पेनल्टी कार्नर। वंदना कटारिया ने नहीं बल्कि नेहा गोयल ने दागा गोल। भारत ने इटली पर 2-0 की बढ़त बनाई।

43 मिनट: इटली की डिफेंडर ने वंदना कटारिया को मैदान पर गिराया। टीम इंडिया को फ़ाउल मिला, लेकिन इस पर गोल का कोई प्रयास नहीं किया गया।

41 मिनट: मोनिका ने टीम इंडिया को एक और पेनल्टी कार्नर दिलाया। तीसरी बार टीम इंडिया पेनल्टी कार्नर पर गोल करने में नाकाम।

40 मिनट: भारतीय टीम का दबदबा कायम। तीसरे क्वार्टर में भी इटली की टीम संघर्ष करती दिख रही है। रानी रामपाल का मैजिक देखने को फैंस हो रहे बेकरार।

जी नहीं, टीम इंडिया पेनल्टी कार्नर का फायदा नहीं उठा सकी। हालांकि उसकी 1-0 की बढ़त बरकरार।

35 मिनट: टीम इंडिया ने सफल रिव्यु लिया और पेनल्टी कार्नर हासिल किया। अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम अपनी बढ़त दोगुनी कर पाएगी? 

32 मिनट: तीसरे क्वार्टर में इटली की तेज शुरुआत। लगातार दो अटैक किए। मगर टीम इंडिया का मजबूत डिफेंस, गोल करने के मौके नहीं दिए।

30 मिनट: हाफ टाइम तक टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और इटली को परेशान करके रखा। भारतीय टीम का अटैक और डिफेंस दोनों ही शानदार लगा। दूसरे हाफ में यानी तीसरे व चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया की कोशिश अपनी बढ़त को मजबूत करने की रहेगी और इटली को गोल करने का कोई मौका नहीं देना चाहेगी।

27 मिनट: इटली की टीम लंबे पास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करने लगी तो रीना ने दौड़ते हुए अच्छा ब्लॉक किया और भारत की बढ़त बरकरार रखी।

24 मिनट: इटली की डिफेंडर ने फॉरवर्ड को बेहतरीन क्रॉस पास दिया। मगर भारतीय डिफेंडर ने उम्दा ब्लॉक किया और इटली के गोल करने की उम्मीदों को करारा झटका दिया।

20 मिनट: टीम इंडिया ने गोल करने का सुनहरा मौका गंवाया। नवनीत ने बाएं ओर से अच्छा क्रॉस पास दिया, लेकिन लालरेमसियामी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं।

19 मिनट: भारतीय टीम ने इटली को अब तक कोई मौका नहीं दिया है। भारतीय टीम जितना अच्छा अटैक कर रही है, उतना ही अच्छा उसका डिफेंस भी देखने को मिल रहा है।

दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू

पहले क्वार्टर के बाद स्कोर

भारत 1-0 इटली

लालरेमसियामी ने 9वें मिनट में गोल किया


भारतीय महिला हॉकी टीम का पहले क्वार्टर में दबदबा पूरी तरह नजर आया। इटली की टीम प्रहार कर ही नहीं पाई। लालरेमसियामी ने पहले क्वार्टर में ही टीम इंडिया को बढ़त दिलाकर क्वार्टरफाइनल की आस जगा दी है।

9 मिनट: गोल!!! टीम इंडिया ने बेहतरीन गोल से इटली पर बढ़त बनाई। लालरेमरियामी ने चतुराई से गेंद को जाली में भेदा। भारत 1-0 की बढ़त पर।

7 मिनट: भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर का बेहतरीन बचाव। इटली के स्ट्राइकर से गेंद छीनी और भारतीय सेंटर को पास किया। उम्दा बचाव कहना गलत नहीं।

5 मिनट: इटली का जवाबी हमला, टीम इंडिया के दो अटैक अच्छे से रोकने के बाद इटली ने काउंटर अटैक किया। हालांकि, दोनों टीमें स्कोर नहीं कर पाई हैं।

2 मिनट: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की और इटली के खिलाफ मैच में पहला हमला बोला। रानी रामपाल की वापसी से टीम इंडिया के हौसले बुलंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed