फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women Hockey World Cup: India will take on Ireland and try to enter in semi final after 44 years

महिला हॉकी विश्व कप: 44 साल बाद सेमीफाइनल का टिकट कटाने उतरेंगी भारतीय महिलाएं 

Thu, 02 Aug 2018 04:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 04:14 AM IST
विज्ञापन
Women Hockey World Cup: India will take on Ireland and try to enter in semi final after 44 years

इटली पर प्रभावशाली जीत से उत्साहित भारतीय महिला हाकी टीम विश्व कप क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ पूल चरण की हार का बदला चुकता करने और नया इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरेगी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम पूल चरण में आयरलैंड से 0-1 से हार गई थी, लेकिन रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम अब उस हार से सबक लेकर 1974 के बाद पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत इससे पहले आखिरी बार 40 साल पहले 1978 में मैड्रिड में क्वार्टर फाइनल में खेला था जबकि 1974 में पहले विश्व कप में उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


कप्तान रानी ने हालांकि कहा कि उनकी टीम को अगर 44 साल बाद अंतिम चार में जगह बनानी है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। रानी ने कहा, ‘मैं इतना जानती हूं कि अभी तक हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। हमें अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ हाकी दिखानी है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के पास आयरलैंड से बदला चुकता करने का स्वर्णिम अवसर है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में स्पेन और जर्मनी के बीच होने वाले अन्य क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से भिड़ेगी। 

रानी ने कहा, ‘भले ही हम पूल चरण में आयरलैंड से हार गए थे लेकिन हम जानते हैं कि हमने उस दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन गोल करने में नाकाम रहे थे। अब हमारे पास उन्हें क्वार्टर फाइनल में हराने का स्वर्णिम मौका है।’

भारत ने इटली के खिलाफ पिछले मैच में दबदबा बनाए रखा जिससे अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा। रानी का मानना है कि टीम ने मैच दर मैच सुधार किया है। भारतीय टीम ने विश्व में नंबर दो इंग्लैंड से 1-1 से ड्रा खेला, आयरलैंड से उसे 0-1 से पराजय मिली, अमेरिका से उसने 1-1 से मैच ड्रा करवाया जबकि इटली को 3-0 से हराया।


जहां तक आयरलैंड की बात है तो वह पूल बी में अमेरिका पर 3-1 और भारत पर जीत से आत्मविश्वास से भरा है। अगर आयरिश टीम शुरू में दबाव बनाने में सफल रहती है तो भारतीयों के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। 

मैच रात दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed