फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women Hockey World Cup 2018, LIVE BLOG, INDIA VS USA

भारतीय महिला हॉकी टीम का नॉकआउट में प्रवेश, अमेरिका के खिलाफ मैच हुआ 1-1 से ड्रॉ

Mon, 30 Jul 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Women Hockey World Cup 2018, LIVE BLOG, INDIA VS USA
भारत बनाम अमेरिका

पिछड़ने के बावजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने संघर्ष का जज्बा दिखाकर न केवल बेहतर रैंकिंग की अमेरिकी टीम को 1-1 से बराबरी पर रोक लिया बल्कि विश्व कप के नॉकआउट में भी प्रवेश कर लिया। अंक बांटने से दसवीं रैंकिंग की भारतीय टीम अब क्रासओवर मैचों के लिए उतरेगी। जबकि सातवें नंबर की अमेरिकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

विज्ञापन


नियमों के अनुसार चार ग्रुपों में शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी जबकि बाकी चार टीमों का फैसला दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच क्रासओवर मैच होगा जिससे अंतिम आठ के लिए बाकी की चार टीमें तय होंगी। अमेरिका को मारगॉक्स पाउलिनो ने 11वें मिनट में बढ़त दिलाई थी लेकिन 31वें मिनट में भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की थी लेकिन फारवर्ड सर्किल में मौके नहीं भुना सकीं। सातवें मिनट में ही भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया था लेकिन अमेरिकी गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले दो पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किए लेकिन ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर दोनों ही मौकों पर विफल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर में अमेरिका को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय रक्षकों ने खतरा टाल दिया। चौथे मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन रानी के शॉट को गोलकीपर जैकी ब्रिग्स ने रोक लिया। उसके बाद अमेरिका के दो पेनाल्टी कॉर्नर को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया भरोसे पर खरी उतरीं। 

तीसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर पर रानी ने भारत को बराबरी दिला दी। अंतिम क्वार्टर में भारत को छठा पेनाल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन गुरजीत के शॉट को गोलकीपर ने रोक लिया। अंतिम क्षणों में भारत ने रक्षण मजबूत कर अमेरिका को बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया।  

बता दें कि पूल-बी में आयरलैंड दो मैचों में दो जीत की बदौलत 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं, दूसरे स्थान पर 2 अंकों के साथ इंग्लैंड है, जिसने भारत और अमेरिका दोनों से ड्रॉ खेला है। वहीं, भारत और अमेरिका के दो-दो अंक हो गए हैं, लेकिन गोल अंतर बेहतर होने के कारण भारत तीसरे स्थान पर कायम है।

ग्रुप का आखिरी मुकाबला आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होगा। भारतीय टीम इस मैच में आयरलैंड के जीतने की दुआ करेगी। यदि इंग्लैंड ड्रॉ भी करा लेता है तो उसके तीन अंक हो जाएंगे और वह अगले दौर में पहुंच जाएगा। आयरलैंड के जीतने पर भारत और इंग्लैंड के बीच शूटआउट होगा। 
 

लाइव मैच का रोमांच

Women Hockey World Cup 2018, LIVE BLOG, INDIA VS USA
भारत बनाम अमेरिका

-भारत और अमेरिका के खेल 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

फुलटाइमः स्कोर- भारत 1: अमेरिका 1

 



51 मिनटः भारत के पास मौका था। निकी प्रधान ने मौका बनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा।

47 मिनटः भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर। इस मुकाबले में भारत का यह छठा पेनल्टी कॉर्नर था। भारत ने गोल करने की कोशिश की लेकिन अमेरिकी गोलकीपर ने इसका बचाव किया।

-चौथे क्वाक्टर का खेल शुरू।

स्कोर- भारत 1ः अमेरिका 1

45 मिनटः
तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म। दोनों टीमों को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए एक गोल की तलाश है और इसके लिए समय सिर्फ 15 मिनट का बचा है। 

42 मिनटः अमेरिका के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव किया। तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने में केवल 3 मिनट का समय बचा है। दोनों ही टीम बढ़त बनाने के लिए गोल करने की फिराक में हैं।
 



36 मिनटः अमेरिका की तरफ से पहला गोल दागने वाली खिलाड़ी पाओलिनो को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

34 मिनटः अमेरिका अब गेंद को अपने पाले में रखने की प्रयास कर रही है, लेकिन भारतीय डिफेंडर अमेरिकी खिलाड़ियों पर हावी हो रही है।

स्कोरः भारत 1: अमेरिका 1

31 मिनटः...गोल! भारत को यह पांचवा पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान रानी रामपाल गोल में बदलकर टीम इंडिया के स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
 



-तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू

स्कोरः भारत 0: अमेरिका 1

हाफ टाइम
 



30 मिनटः अमेरिका को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला पर कोई सफलता नहीं।

28 मिनटः अमेरिका को इस मुकाबले का दूसरा पेनल्टी कॉर्न मिला लेकिन मौके को भुनाने में असफल रहे। 

27 मिनटः अमेरिका के पास गोल करने का शानदार मौका था। गेंद गोलपोस्ट के पास घूम रही थी लेकिन नाकाम रहे।

24 मिनटः हाफ टाइम में केवल 6 मिनट का समय बचा है। टीम इंडिया गोल की तलाश में हैं।

21 मिनटः भारत की टीम एक गोल खाने के बाद काफी दबाव महसूस कर रही हैं। वहीं, अमेरिका की टीम भारत को गेंद पासिंग को लेकर छका रही हैं।

19 मिनटः दूसरे क्वार्टर का पहला पेनल्टी कॉर्नर भारत को मिला। गुरजीत ने शानदार ड्रैग किया पर  अमेरिका के गोलकीपर ने इसका अच्छा बचाव किया।

18 मिनटः अमेरिका को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर, पर कोई सफलता नहीं।

-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू

स्कोरः भारत 0: अमेरिका 1

-पहले क्वार्टर का खेल खत्म।

--पहले क्वार्टर में पहला गोल खाने के बाद भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन मौके को सही वक्त पर भुना नहीं सके।


15 मिनटः भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, पर मौके को भारतीय टीम भुना न सकी।

14 मिनटः भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर, लेकिन कोई सफलता नहीं। गुरजीत ने शानदार ड्रैग फ्लिक किया लेकिन अमेरिका ने गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।

11 मिनटः ...गोल! पाओलिनों ने 11वें मिनट में शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
 
7 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने इसे गोल में बदलने की कोशिश की लेकिन अमेरिका के डिफेंडर ने उसे नाकाम कर दिया।

3 मिनटः भारत बड़े ही आक्रमकता के साथ इस मुकाबले की शुरुआत की है। विपक्षी टीम अमेरिका पर शुरुआत से हावी दिख रही है।

1 मिनटः दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू
 


- दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं।

- नमस्कार, अमर उजाला में आपका स्वागत है।

भारतः गुरजीत कौर, दीप इक्का, मोनिका, सविता, दीपिका, नमिता, लालरेमसयामी, नवनीत, सुनीता, रानी रामपाल (कप्तान), लिलिमा।

अमेरिकाः विटेसे मिशेल, विटमेर जिल, यंग जूलिया, फ्रोडे अली, गोंजालेज मेलिसा (कप्तान), वुड्स निकोल, विटेसे तारा, शार्की खातलीन, वॉन सिक्ले काइटलीन, मानले एलिसा, ब्रिग्स जैकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed