हॉकी महिला विश्व कप 2018: क्वार्टर फाइनल में भारत का सपना टूटा, आयरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड ने गुरुवार को खेले गए महिला हाकी विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में भारत को शूटऑफ में 3-1 से मात दी। शूटऑफ में भारतीय कप्तान रानी रामपाल, मोनिका और नवजोत कौर गोल करने में नाकाम रहीं। शूट आफ में भारत की तरफ से एकमात्र गोल रीना ने किया।
भारत के पास इस मैच को जीतकर पिछले 44 साल में पहली बार विश्वकप सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक मौका था, लेकिन वह मैच हार गया। 60 मिनट में खेल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी, लेकिन निर्धारित समय में कोई गोल न होने के कारण मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां आयरलैंड ने बाजी मार ली।
अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेती तो रानी रामपाल की अगुआई वाली यह टीम एक नया इतिहास रच देती, क्योंकि भारत ने पिछली बार 1974 में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
पेनल्टी शूटआउट का रोमांच
आयरलैंड की ओर से पहला स्ट्रोक निकोला ने लिया, लेकिन यहां वह चूक गई। भारत की ओर रानी रामपाल ने पहला स्ट्रोक लिया और इसे वह गोल में बदलने में असफल रही। स्कोर 0-0 रहा।
आयरलैंड की एना दूसरा स्ट्रोक लेने आई थी, जिसें भारतीय गोलकीपर सविता ने बचा लिया। वहीं भारत मोनिका भी दूसरे शूटआउट में भारत का खाता नहीं पाई थी। गेंद बाहर की ओर चली गई स्कोर 0-0
तीसरी कोशिश में आयरलैंड सफल रहा है, यहां आयरलैंड ने गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वही भारत की ओर से नवजोत तीसरा स्ट्रोक लेने आई, लेकिन इस बार भी भारत सफल नहीं हो पाया।
आयरलैंड ने अपना चौथा स्ट्रोक गोल में बदल कर बढ़त को 2-0 कर दिया रीना खोखर चौथा स्ट्रोक लेने आई और यहां वह भारत का खाता खोलने में सफल रही। आयरलैंड 2-1 से आगे चल रहा है।
5वां स्ट्रोक लेने के लिए वाटकिंस आई और यहां उन्होंने इसे गोल में बदलकर अंतिम 4 में आयरलैंड का स्थान पक्का कर दिया है और इसी के साथ भारत का सफर यहीं पर थम गया।