टीम इंडिया के नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें हुई कम, आयरलैंड ने 1-0 से रौंदा
आयरलैंड ने गुरुवार को भारत को 1-0 से हराकर महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका था लेकिन ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में हार के बाद अब नॉकआउट दौर में पहुंचने की कप्तान रानी की टीम की उम्मीदें 29 जुलाई को अमेरिका से होने वाले मैच पर टिकी हैं। आयरलैंड की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने अमेरिका की बेहतर रैंकिंग की टीम को हराया था। मैच का एकमात्र गोल एना ओ फ्लेनगन ने 13वें मिनट में किया था।
दसवीं विश्व रैंकिंग की भारतीय टीम ने दुनिया में 16वें नंबर की प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बराबरी की कई मौके गंवाए। भारतीय टीम को मैच में सात पेनाल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन एक को भी भुनाया नहीं जा सका। 57वें मिनट में कप्तान रानी रामपाल के पास बेहतरीन मौका था लेकिन तारीफ करनी होगी आयरलैंड की गोलकीपर ग्रेस ओ फ्लेनगन की जिन्होंने बेहतरीन बचाव कर दिखाया।
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की थी। दाएं छोर से बनाए हमले की मदद से चौथे ही मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया था। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के शॉट को आयरिश रक्षक ने आसानी के साथ रोक लिया। आयरलैंड को 12वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला था। जब दीप ग्रेस इक्का ने आयरलैंड की फारवर्ड को ब्लॉक करने का प्रयास किया था।
ड्रैग फ्लिकर ड्यूक के शॉट पर एना ओ फ्लेनगन ने गेंद को गोल की दिशा दे दी। दो मिनट बाद भारत को फिर पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गुरजीत के शॉट को आसानी से रोक लिया गया। दूसरे क्वार्टर में आयरलैंड ने 19वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर लिए। दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने अच्छा बचाव किया।
पिछले वर्ष भी हारे थे आयरलैंड से
यह पहली बार नहीं है कि जब भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार मिली है। इससे पहले हॉकी वर्ल्ड लीग में पिछले साल 1-2 से पराजय का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड की रक्षक पंक्ति बेहद मजबूत नजर आई। शुरुआत में बढ़त हासिल करने के बाद आयरलैंड ने अपनी सारी ताकत रक्षण पर ही लगा दी थी। ग्रुप बी में सबसे निचली रैंकिंग की टीम ने सबसे पहले नॉकआउट दौर में जगह बना ली।
लाइव मैच का रोमांच
FT: Ireland beat India 1-0 and book their place in the World Cup Quarter Final!!!!! #hwc2018 pic.twitter.com/WXmEU2qhC3
— Irish Hockey (@irishhockey) July 26, 2018
60 मिनटः फुलटाइम
57 मिनटः भारत के पास गोल करने का मौका था लेकिन उसे गंवा दिया।
54 मिनटः भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं।
-चौथे क्वार्टर का खेल शुरू।
स्कोरः भारत 0: आयरलैंड 1
तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म।
44 मिनटः भारत के पास गोल करने का शानदार मौका था लेकिन नाकाम रहे। यहां कप्तान रानी रामपाल ने सेट पीस से गेंद को एटैम्प्ट किया लेकिन आयरलैंड के गोलकीपर और व साथी खिलाड़ियों ने अच्छा बचाव किया। मामला काफी करीबी था।
43 मिनटः भारत को मैच में वापसी करने के लिए हर हाल में एक गोल की जरुरत है, क्योंकि भारत के पास अभ मात्र 17 मिनट का समय बचा है।
41 मिनटः भारत टीम अब दबाव महसूस कर रही। वह गेंद की तलाश में हैं लेकिन आयरलैंड के डिफेंडर्स उनपर हावी हैं।
39 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम मौके को भुना नहीं सकी। इस कॉर्नर को गुरजीत ने एटैम्प्ट किया लेकिन आयरलैंड के गोलकीपर ने इसका अच्छा बचाव किया।
स्कोरः भारत 0: आयरलैंड 1
HT| The Indian Eves endure a tough first half in their second game of the Vitality Hockey Women's World Cup London 2018 against Ireland as they are unable to break through their opponent's resilient defense.#IndiaKaGame #HWC2018 #INDvIRE pic.twitter.com/OPioZX4If1
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 26, 2018
हाफ टाइम
25 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम मौके को भुना नहीं सकी। भारत को बराबरी के लिए सिर्फ एक गोल की तलाश है।
22 मिनटः हाफ टाइम में मात्र 8 मिनट का समय बचा है, टीम इंडिया हर हाल में बराबरी करना चाहेगी।
19 मिनटः आयरलैंड को मिला पेनल्टी कॉर्नर लेकिन कोई सफलता नहीं। हालांकि यहा आयरलैंड खिलाड़ियों के पास गोल करने का एक और मौका था लेकिन भारत के गोलकीपर सविता ने अच्छा बचाव किया।
दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
स्कोरः भारत 0: आयरलैंड 1
15 मिनटः पहले क्वार्टर का खेल खत्म। आयरलैंड 1-0 से आगे।
12 मिनटः ...गोल। आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर ओफलानागन ने शानदार गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
12' Goal! Ireland draw first blood as Ana O'Flanagan uses her stick to deflect the set-piece attempt into the top-right.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 26, 2018
IND 0-1 IRE#IndiaKaGame #HWC2018 #INDvIRE
8 मिनटः पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने में 6 मिनट का खेल बचा है, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में अबतक नाकाम रही है। देखना होगी कि अगले 6 मिनट में कोई टीम बढ़त ले पाती है या नहीं।
4 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मौके को भुनाने में नाकाम रहे। इस पेनल्टी कॉर्नर को गुरजीत ने इंटरसेप्ट किया।
1 मिनटः दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू।
-दोनों टीमें राष्ट्गान के लिए मैदान पर पहुंच चुकी हैं।
-अमर उजाला में आपका स्वागत है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
भारतः गुरजीत कौर, दीप ग्रेस इक्का, मोनिका, सविता, दीपिका, नमिता, लालरेमसयामी, नवनीत, सुनीता, रानी रामपाल, लिलिमा।
आयरलैंडः इवांस निकोला, मुलान कैथरिन, मैके शर्ली, पिंडेर जिलियन, अपटान रोइसिन, मैकफैरेन आयशा, वाटकिंस कोले, काल्विन लिजी, मैथ्यूज हाना, ओफलानागन एना, विल्सन जो।