महिला हॉकी विश्व कप: पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया, आयरलैंड से होगा सामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान इंग्लैंड को पहले मुकाबले में हराने का शानदार मौका गंवाने वाली रानी रामपाल की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दुनिया की दसवें नंबर की भारतीय टीम अपने से निचली रैंकिंग (16वीं) वाली आयरलैंड टीम के खिलाफ अपनी गलतियों को सुधार कर पहली जीत दर्ज अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी। आठ साल बाद विश्व कप में खेल रही कोच शोर्ड मराइन की टीम को जरा सी भी गलती भारी पड़ सकती है। पूल बी के पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के साथ एक-एक से डॉ खेला था।
खेल के 54वें मिनट में एक गोल से बढ़त बनाने के बावजूद भारत ने आखिरी क्षणों में बराबरी का गोल खा लिया। वहीं, आयरलैंड की टीम जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। उसने पहले ही मुकाबले में सातवें नंबर की अमेरिका की टीम को 3-1 से हराकर अपने इरादे जता दिए हैं और वह अपने पूल में शीर्ष पर है। आयरलैंड अगर यह मैच जीत जाती है तो वह नॉकआउट में जगह पक्की कर लेगी।
चुकना चाहेगा हार का बदला
भारत को पिछले साल जोहानिसबर्ग में हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में आयरलैंड के हाथों 1-2 से हार मिली थी। भारतीय टीम उस हार का भी बदला चुकता करना चाहेगी। भारतीय गोलकीपर सविता का मानना है कि व66ह हार अतीत की बात है और उनकी टीम आयरलैंड को हरा सकती है। उसने कहा ,'पिछले साल भी मैच में हम आगे थे लेकिन दो पेनाल्टी कॉर्नर गंवाना भारी पड़ गया । हमारा डिफेंस मजबूत है और हम आक्रामक हॉकी खेलते हैं जिससे हमारी टीम काफी मजबूत हुई है ।'
भारत को सुधराना होगा खेल
भारतीय टीम को अपने खेल में सुधार के साथ उतरना होगा । इंग्लैंड के खिलाफ वे एक भी पेनाल्टी कॉर्नर नहीं बना सकी। गोलकीपर सविता ने हालांकि कई गोल बचाए। इंग्लैंड को मैच में छह पेनाल्टी कॉर्नर मिले थे जिनमें से आखिरी पर ही रिबाउंड पर गोल हो सका। भारत जीता तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा। उसे 29 जुलाई को अमेरिका से आखिरी लीग मैच खेलना है। दूसरे मैच में स्पेन पूल सी में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6 :30 बजे से होगा।