फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Will Graham Reid Be India’s Next Hockey Coach?

ऑस्ट्रेलियाई के भारत के चीफ कोच बनने की उम्मीदें बढ़ी

Mon, 18 Feb 2019 09:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 Feb 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Will Graham Reid Be India’s Next Hockey Coach?
- फोटो : self
हरेन्द्र सिंह को भारत की पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच के पद से हटाने के  बाद इस पद के लिए हॉकी इंडिया को उपयुक्त कोच नहीं मिल रहा है। हॉकी इंडिया ने इसी के चलते इस पद के लिए आवदेन करने की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा है। इससे यह साफ है कि हॉकी इंडिया के आकाओं के हर साल कपड़ों की तरह भारत की पुरुष हॉकी टीम के कोच को बदलने के रवैये के चलते भारत की पुरुष हॉकी टीम को संभालने के लिए इने गिने दावेदार ही दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


दुनिया के सभी नामी और बेहतरीन हॉकी उस्ताद ओलंपिक साइकिल के कारण टीमों को 2020 के ओलंपिक के लिए तैयार करने में व्यस्त है। हॉकी इंडिया ने भारत की पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच के  पद के लिए आवदेन की तारीख 31 जनवरी रखी थी और इसके लिए पर्याप्त आवदेन नहीं आने के बाद इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया। हॉकी इंडिया के करीबी सूत्रों पर यकीन करें तो तब भी गिने चुने आवदेन ही मिले।  इसी के चलते भारत की पुरुष हॉकी चीफ कोच के पद के लिए आवेदन की तारीख को हॉकी इंडिया ने इसे 28 फरवरी कर दिया है। 
विज्ञापन


भारत की पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच पद के लिए किन लोगों ने आवेदन किया है इस बाबत हॉकी इंडिया कुछ भी साफ तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। फिर भी  इस पद के लिए जिन हॉकी कोचों के जिन विदेशी कोच ने आवदेन करने की खबरे है उनमें  ऑस्ट्रेलिया के जै स्टैसी और भारत के पूर्व चीफ कोच रह चुके टैरी वॉल्श के आवेदन करने की चर्चा है। वाल्श का अभी हाल ही में मलयेशिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर पद से इस्तीफा देना इस संभावना को मजबूत करता है कि वे विवादास्पद ढंग से भारत के चीफ कोच पद से इस्तीफा देने के बाद फिर से इस पद के दावेदार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के करीबी सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उससे इससे ये संभावना प्रबल हो गई है कि भारत की पुरुष हॉकी टीम का अगला चीफ कोच ऑस्ट्रेलियाई ही होगा। भारत के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ऑस्ट्रेलिया के डेविड जॉन हैं तो एनालिटिकल कोच क्रिस सिरिलो भी ऑस्ट्रेलियाई ही हैं। हरेन्द्र को भारत के चीफ कोच के पद से हटाए जाने के बाद डेविड जॉन की राह का एक बड़ा साफ हो गया है।

इससे यह साफ है कि 23 मार्च से शुरू होने वाले अजलान शाह कप के रूप में पहले टूर्नामेंट के रूप के लिए हाई परफॉर्मेंस डायरक्ेटर के डेविड जॉन और मौजूदा एनालिटिक कोच क्रिस सिरिलो ही भारतीय टीम को देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed