फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Video analysis helped on Europe-Argentina tour: Amit Rohidas

हॉकी: अमित रोहिदास बोले, यूरोप-अर्जेंटीना दौरे पर वीडियो विश्लेषण से मदद मिली

Wed, 12 May 2021 08:22 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 12 May 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
Video analysis helped on Europe-Argentina tour: Amit Rohidas
national women hockey
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास का मानना है कि यूरोप और अर्जेंटीना दौरे पर तैयारियों के दौरान वीडियो विश्लेषण के इस्तेमाल का उनकी टीम की कामयाबी में बड़ा हाथ रहा। उन्होंने कहा कि वीडियो विश्लेषण से राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों को अपनी गलतियों का पता चल जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वीडियो विश्लेषण से हमें दोनों दौरों पर मदद मिली। हमने विरोधी टीम के खेलने के तरीके, आक्रमण और डिफेंस में उनके मूवमेंट और हालात के अनुरूप खुद को ढालने में मदद मिली। हमें मैदान पर उतना अनुभव नहीं था लेकिन हमने होमवर्क अच्छा किया। वीडियो विश्लेषण से काफी मदद मिली।’
विज्ञापन


रोहिदास इस समय भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर सीनियर पुरुष टीम के कोर समूह के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘शिविर में भी वीडियो विश्लेषण की मदद से हमें उन क्षेत्रों पर काम करने में मदद मिली जिनमें सुधार की जरूरत है। इससे ओलंपिक की तैयारियों को लेकर काफी फायदा हो रहा है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप दौरे पर अजेय रही थी टीम 
भारतीय टीम मार्च में यूरोप दौरे पर अपराजेय रही। भारत ने जर्मनी को 6-1 से हराने के बाद 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके बाद ब्रिटेन से 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद 3-2 से जीत दर्ज की। अर्जेंटीना दौरे पर दोनों अभ्यास मैचों के अलावा एफआईएच प्रो लीग के भी दोनों मैच जीते। एक साल के ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेलने वाले सुंदरगढ़ के इस खिलाड़ी ने कहा ,‘मैं इस मानसिकता के साथ गया था कि कुछ असाधारण नहीं करना है। मुझे वही सब दोहराना है जो अभ्यास सत्रों के दौरान हम कर रहे थे।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed