फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics 2021 PM Narendra Modi praised hockey captain Manpreet Singh said You have scripted history

Tokyo Olympics: पीएम नरेंद्र मोदी ने की हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह की जमकर तारीफ, कहा- आपने इतिहास रच दिया

Thu, 05 Aug 2021 11:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 05 Aug 2021 11:57 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा, आपने इतिहास रच दिया। भारत की हॉकी टीम ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर मेडल पर कब्जा किया। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 PM Narendra Modi praised hockey captain Manpreet Singh said You have scripted history
भारतीय ह़ॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने ही कि आज आपने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी स्पर्धा में पदक जीता। इससे पहले भारत ने 1980 में मास्को ओलंपिक के दौरान हॉकी में पदक जीता था। 

विज्ञापन


मनप्रीत सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा, आज आपने इतिहास रच दिया। पीएम मोदी के मुताबिक आज मनप्रीत का इरादा स्पष्ट था, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ खेले गए मैच में वह शांत दिख थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा मुख्य कोच ग्राहम रीड, सहायक कोच पीयूष दुबे और इसके अलावा पूरी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए लिए बधाई दी। 
विज्ञापन


भारत के हॉकी इतिहास में 41 साल बाद ऐसा हुआ है जब टीम ने ओलंपिक में कोई पदक जीता। जर्मनी के खिलाफ खेले गए मैच में एक वक्त भारतीय टीम 1-3 से पीछे थी। तब ऐसा लगा कि शायद भारत के हाथ से पदक निकल जाएगा। लेकिन दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने जर्मनी पर जबरदस्त आक्रमण किया और दो गोल कर बराबरी पर आ गई। 

 

इसके बाद भारत का आक्रमण जारी रहा और तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने 5-3 बढ़त कर ली। इसके बाद जर्मनी की पदक जीतने की उम्मीद धूमिल होने लगी। इसके बाद प्रतिद्वंदी टीम ने एक गोल कर बढ़त कम की लेकिन वह 5-4 से आगे नहीं जा सकी। जर्मनी मैच के आखिरी मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोलकीपर श्रेजेश ने शानादर बचाव करते हुए विपक्षी टीम की उम्मीद पर पानी फेर दिया। 


भारत की तरफ से पहला गोल सिमरनजीत सिंह ने किया जबकि दूसरा गोल हार्दिक सिंह करने में सफल रहे। इसके बाद तीसरा गोल हरमनप्रीत ने किया वहीं, चौथा गोल रुपिंदर पाल सिंह ने दागा। फिर पांचवां गोल सिमरनजीत ने कर भारत को 5-4 से आगे करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed