फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   There is no Chief Coach in India Junior Men Hockey Team

'भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम में कोई चीफ कोच नहीं'

Tue, 01 Oct 2019 10:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 01 Oct 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
There is no Chief Coach in India Junior Men Hockey Team
national hockey

जूड फेलिक्स को जून के आखिर में भारत की जूनियर हॉकी टीम के चीफ कोच के पद से हटाए जाने के बाद बी जे करिअप्पा के मार्गदर्शन में ही हॉकी संभावित बेंगलुरू में जूनियर राष्टरीय हॉकी शिविर में अभ्यास में जुटे थे। हॉकी इंडिया के मुताबिक नौवें सुलतान ऑफ जोहोर कप जूनियर पुरुष आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में शिरकत करने जाने वाली भारतीय जूनियर पुरुष टीम के साथ फिलहाल करिअप्पा ही  बतौर कोच मलयेशिया जा रहे हैं।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन से अमर उजाल ने पूछा  कि क्या करिअप्पा को अंतत: भारत की जूनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त कर दिया गया है? इस पर उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। बोलीं, करिअप्पा कई बरस से भारतीय जूनियर टीम के हॉकी कोचों में से एक रहे हैं। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम में कोई चीफ कोच नहीं, टीम के साथ कई कोच जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


 हॉकी इंडिया के विज्ञापन के मुताबिक भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच  को 2021 में जूनियर विश्व कप तक के लिए नियुक्त किया जाना था। क्या करियप्पा को अगले साल जूनियर विश्व कप तक के लिए भारत की जूनियर पुरुष टीम का कोच बनाया गया है? इसका कोई जवाब हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना से नहीं मिला और वह इस बाबत टालमटोल करती ही नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया खुद को पेशेवर ढंग से चलाना का दावा भले जरूर करे लेकिन हकीकत यह है कि यह बेहद गैरपेशेवर ढंग से चल रहा है। एरिक वूनिंक को सीनियर महिला हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच  पद से हटा कर जूनियर महिला हॉकी में इसी पद पर  नियुक्त की जाने की भी हॉकी इंडिया ने कोई औपचारिकत घोषणा नहीं की थी।

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच के लिए पहली बार 19 जून को विज्ञापन निकाले जाने के बाद पांच बार इसकी आगे बढ़ाई तारीख आखिर 20 सितंबर को खत्म हुई। 30 सितंबर को मलयेशिया में जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा के साथ बताया गया कि करिअप्पा टीम के साथ बतौर कोच जाएंगे।


शुरू में हरेन्द्र को भारत की  सीनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच पद से हटाने के बाद जूनियर टीम के कोच की पेशकश की गई थी। हरेन्द्र की भारत की सीनियर टीम के चीफ कोच के बराबर तनख्वाह की मांग पर काबिज रहने के कारण बात नहीं  बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed