फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sultan Azlan Shah: India aim to extend unbeaten run against Australia 

अजलान शाह कप हॉकी: ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच मुकाबला आज

Tue, 02 May 2017 05:57 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Tue, 02 May 2017 05:57 AM IST
विज्ञापन
Sultan Azlan Shah: India aim to extend unbeaten run against Australia 

पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम 26वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने तीसरे राउंड रॉबिन मैच में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 

विज्ञापन


विश्व की छठी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने अपना पहला मैच ग्रेट ब्रिटेन से 2-2 से ड्रॉ खेला था जबकि दूसरे मैच में  शानदार वापसी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पराजित किया था। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को मेजबान मलयेशिया को 6-1 से हराया। छह देशों के टूर्नामेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली दो टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का मैच लीग चरण का सबसे अहम मैच माना जा रहा है। पिछली बार की उप विजेता भारतीय टीम के कोच रोलेंट ओल्टमैंस का कहना है कि हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इपोह आने से पहले हमारा मकसद यही था। हम अच्छे नतीजे चाहते हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच में गोल करने के मौके नहीं बना पाने के लिए स्ट्राइकरों को आड़े हाथों लेने के बाद कोच ने दूसरे मैच में उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे जरूरी फॉरवर्ड और मिडफील्ड का तालमेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed