फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sultan azlan shah cup india lose against argentina by 2-3

सुल्तान अजलान शाह कप: टीम इंडिया को कड़े संघर्ष के बाद ओलंपिक चैंपियन से मिली शिकस्त

Sat, 03 Mar 2018 09:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
sultan azlan shah cup india lose against argentina by 2-3
भारतीय हॉकी टीम

भारत की सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में बेहद खराब शुरुआत रही। सरदार सिंह के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को अपने पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से 3-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। बता दें कि टीम इंडिया ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। 

विज्ञापन


अर्जेंटीना की तरफ गोंजालो पिलेट ने हैट्रिक जमाई। उन्होंने मैच के 13वें, 24वें और 33वें मिनट में गोल किए। वहीं भारत की तरफ से दोनों गोल अमित रोहिदास ने जमाए। रोहित ने मैच के 26वें और 31वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन



टीम इंडिया और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला शुरुआत से कड़ी टक्कर का हुआ। हालांकि, अर्जेंटीना ने जल्द ही सफलता प्राप्त करते हुए 13वें मिनट में गोल कर दिया। गोंजालो ने 24वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए अर्जेंटीना की बढ़त दोगुनी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर अमित रोहिदास ने दो मिनट के बाद टीम इंडिया की वापसी के संकेत दिए। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को जाली में भेदकर टीम इंडिया का अंतर 1-2 कर दिया। पांच मिनट के बाद अमित ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि, 33वें मिनट में गोंजालो ने अपनी हैट्रिक पूरी की और अर्जेंटीना ने फिर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया।


बारिश ने रोका मैच

चौथे क्वॉर्टर के कुछ मिनटों के खेल के बाद ही बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश जब कम हुई तो मैच एक बार फिर शुरू हुआ लेकिन कोई भी टीम कोई और गोल करने में नकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed