{"_id":"5c9a4086bdec2214577e783c","slug":"sultan-azlan-shah-cup-india-beat-malaysia-4-2-in-their-third-round-robin-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान अजलान शाह कपः भारत ने मलयेशिया को 4-2 से दी पटखनी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सुल्तान अजलान शाह कपः भारत ने मलयेशिया को 4-2 से दी पटखनी
Tue, 26 Mar 2019 08:38 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 26 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमित कुमार के दो शानदार मैदानी गोल के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में मेेजबान मलयेशिया को 4-2 से पराजित किया। भारत की यह टूर्नामेंट में तीन मैचों में दूसरी जीत है। एक मैच ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
भारत के लिए सुमित (17वें, 27वें), वरुण कुमार (36वें मिनट) और कप्तान मनदीप सिंह (58वें मिनट) ने गोल किए। मलयेशिया की ओर से रजी रहीम (21वें मिनट) और तजुनद्दीन तिनगकू (57वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इस जीत के साथ भारत के सात अंक हो गए हैं। कोरिया के भी इतने ही अंक हैं। मलयेशिया और कनाडा के छह-छह अंक हैं।
विज्ञापन