फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sultan azlan shah cup: australia beat india by 3-1

अजलन शाह हॉकी: विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दी भारत को 3-1 से दी मात 

Wed, 03 May 2017 12:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 03 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
sultan azlan shah cup:  australia beat india by 3-1
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : hockey india

मलेशिया के इपोह में खेले जा रहे 26वें अजलन शाह हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को भारतीय टीम को कड़ी हार का सामना करना पड़ा है। विश्व चैंपियंन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 1 के मुकाबले 3 गोल से मात दी।पिछले बार की फाइनलिस्ट भारत की इस बार प्रतियोगिता में पहली हार है। भारत ने ब्रिटेन के साथ ड्रॉ खेलकर अपने मिशन का आगाज किया था। इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी थी। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गोल दागने की शुरुआत टीम इंडिया ने की। मैच के 26वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल कर टीम इंडिया को 1-0 से बढ़त दिला दी। लेकिन भारत इस बढ़त को ज्यादा वक्त कायम नहीं रख सका। 30वें मिनट इडी ओकेनडेन ने गोल कर में ऑस्ट्रेलिया को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके चार मिनट बाद 34वें मिनट में टॉम क्रेग ने गोल कर कंगारुओं को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम की बराबरी की कोशिशें नकाम रहीं। इसी दौरान   51 मिनट में टॉम विकहैम ने तीसरा गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को निर्णायक बढ़त दिला दी। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। तीन मैचों में भारत के चार अंक हैं। भारत ने तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ खेला है। भारत को अपने अंतिम दो मुकाबले जापान और मलेशिया से खेलने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed