फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sardar singh to lead indian hockey team in sultan azlan shah cup

सरदार सिंह को मिली अजलान शाह कप के लिए भारतीय टीम की जिम्मेदारी

Tue, 20 Feb 2018 10:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
sardar singh to lead indian hockey team in sultan azlan shah cup
सरदार सिंह

एशिया कप के बाद मलेशिया के इपोह में होने वाले प्रतिष्ठित 27वें सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। 03 मार्च से 10 मार्च तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी मिडफील्डर सरदार सिंह को सौंपी गई है। सरदार ने बतौर फ्रीमैन खेलते हुए भारत को एशिया कप जिताने में अहम रोल निभाया था, लेकिन उन्हें इसके बाद भुवनेश्वर में दिसंबर में हॉकी वर्ल्ड फाइनल और जनवरी में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत टीम में जगह नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में अनुभवी स्ट्राइकर रमणदीप सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। इस टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया, दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड और मेजबान मलयेशिया की टीमें शिरकत करेंगी। भारत के नियमित कप्तान सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह को पिछले एक साल के लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में बराबर खेलने के बाद आराम दिया गया है। जबकि हॉकी इंडिया की ओर से घोषित की गई टीम में मनदीप मोर, सुमित कुमार और शैलानंद लाकड़ा के रूप में तीन नए खिलाड़ी शामिल किये गये हैं। वहीं, गोलकीपर श्रीजेश को आराम दिया गया है।
विज्ञापन

 
सरदार को अजलान शाह कप टूर्नामेंट में जिस 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है उनमें न्यूजीलैंड में हाल ही चार देशों के टूर्नामेंट में खेलने गई 20 सदस्यीय टीम में 14 बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में कप्तान मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और उपकप्तान चिंगलेनसाना सिंह ,ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह को अजलान शाह कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड खेलने गई टीम जो छह खिलाड़ी अजलान शाह कप के भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे वे हैं -गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक, फुलबैक सुरेन्द्र कुमार व वरुण कुमार, मिडफील्डर नीलकांत शर्मा, सिमरनजीत सिंह तथा फॉरवर्ड रमणदीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

sardar singh to lead indian hockey team in sultan azlan shah cup
Sjoerd Marijne

भारत के चीफ डच हॉकी उस्ताद सोएर्ड मारिने ने सरदार की कप्तान की भूमिका की बाबत कहा, 'सरदार कोर ग्रुप के हमारे लीडर्स में एक हैं। पिछले दो टूर्नामेंट में टीम से बाहर रहने के बाद सरदार सिंह के लिए यह अपना कौशल दिखाने का मौका है। मनप्रीत सिंह की गैरमौजूदगी में उन्हें भारत के कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्यूजीलैंड दौरे पर चार खिलाड़ियों ने जिस तरह सीनियर टीम के लिए अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था उसी तरह अजलान शाह कप टीम में शामिल किए नए खिलाड़ियों के लिए शीर्ष टीमों के खिलाफ इंटरनेशनल अनुभव पाने का मौका है।' 

भारत के चीफ कोच मराइन ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर  देश की भारत की सीनियर हॉकी टीम के बड़ा पूल बनाने के मकसद से जूनियर कोर ग्रुप के खिलाड़ियों को आजमाने के प्रयोग को जारी रखा है। न्यूजीलैंड दौरे में सीनियर भारतीय टीम में मौका पाने वाले जूनियर टीम के कप्तान मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने अपनी चमक दिखाई थी। अब जूनियर कोर ग्रुप के फारवर्ड शिलानंद लाकड़ा और फुलबैक मनदीप मोर के साथ सीनियर कोर में शामिल फॉरवर्ड सुमित कुमार (जूनियर) को अजलान शाह कप से भारत की सीनियर टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने के साथ अपनी अलग पहचान बनाने का मौका  मिलने की पूरी उम्मीद है। 

sardar singh to lead indian hockey team in sultan azlan shah cup
शोर्ड मारिन, पुरूष हॉकी कोच - फोटो : Scroll.in

उन्होंने कहा, 'यह टूर्नामेंट हमें खिलाड़ियों का बड़ा पूल बनाने में मददगार साबित होगा। दुनिया की टॉप टीमों के खिलाफ अपना पहला बड़ा टूर्नामेंट नौजवान खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगा। टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह नौजवान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर उन्हें इन बड़े टूर्नामेंट के लिए ढालने में मदद करने का भी मौका होगा। यह टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए दुनिया की टॉप टीमों के खिलाफ अपनी कूवत दिखा भविष्य के टूर्नामेंट के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा।'

टीम इस प्रकार हैः-
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बी पाठक।
डिफेंडर: वरुण कुमार, अमित रोहिदास, दिपसान टिर्की, सुरेंदर कुमार, मनदीप मोर, नीलम संजीव।
मिडफिल्डर: एसके उथप्पा, सरदार सिंह (कप्तान), सुमित, नीलकांत शर्मा, सिमरनजीत सिंह।
फॉरवार्ड: गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह (उपकप्तान), तलविंदर सिंह, सुमित कुमार (जूनियर), शैलानंद लाकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed