{"_id":"d69826d0-17b2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"renowned-australian-join-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल से जुड़ेंगे नामी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल से जुड़ेंगे नामी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Oct 2012 10:29 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जेमी ड्वाएर के साथ हॉकी इंडिया लीग से इस देश के कई नामी-गिरामी खिलाड़ी जुड़ने जा रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के चार पूर्व कप्तान भी शामिल हैं। हॉकी इंडिया लीग के चेयरमैन नरिंदर बत्रा के मुताबिक अनगिनत मौकों पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधत्व कर चुके डिफेंडर मार्क नोल्स, फर्गुस कावानाघ, लियम डि यंग और एडवर्ड ऑकेन्डेन समेत 10 आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस लीग से जुड़ने की घोषणा कर दी है।
इन चारों को दो सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का अनुभव है। अब छह टीमों के फ्रेंचाइजीज की इन खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी। अब तक 15 पाकिस्तानी और डेढ़ सौ भारतीय खिलाड़ी इस लीग के साथ जुड़ने की घोषणा कर चुके हैं। बोली का काम अगले माह से शुरू होगा।
नोल्स को भारतीय कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड कप में खेलते देख चुके हैं। इन चारों पूर्व कप्तानों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के घातक पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ ल्यूक डार्नर भी लीग का हिस्सा होंगे। साथ ही साइमन आरचर्ड, कील ब्राउन, क्रिस्टोफर सिरिएलो, रॉब हैमंड, रसेल फोर्ड लीग से जुड़ने वाले अन्य आस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी हैं।