फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Rani rampal is captain of indian women hockey team tour of korea

कोरिया टूर के लिए रानी रामपाल को मिली महिला हॉकी टीम की कमान

Fri, 23 Feb 2018 08:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Rani rampal is captain of indian women hockey team tour of korea
रानी रामपाल

कोरिया के खिलाफ 3 से 12 मार्च तक खेले जाने वाले पांच मैचों की सीरीज के लिए अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल को 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, फॉरवर्ड पूनम रानी फिट होकर टीम में लौटी हैं जबकि डिफेंडर सुनीता लाकड़ा को उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


गोलकीपर सविता को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी रजनी और नई खिलाड़ी स्वाति संभालेंगी। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में चीन को हराकर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का यह पहला टूर्नामेंट है। टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'सत्र के पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन बहुत जरूरी है, इससे लय मिलती है। कोरिया दौरे से पता चलेगा कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले हमें कहां सुधार करने की जरूरत है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम है। ये लड़कियां जबर्दस्त फिट हैं और यो यो टेट में अच्छा स्कोर कर रही है। इनमें से अधिकांश ने रांची में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि यह लय कायम रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है...
गोलकीपर: रजनी इतिमारपू, स्वाति।
डिफेंडर: दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस इक्का, सुमन देवी, गुरजीत कौर, सुशीला चानू।
मिडफील्ड: मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, उदिता।
फॉरवर्ड: रानी ( कप्तान) , वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर, पूनम रानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed