फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   ramandeep singh starts walking with the help of walker

'पाजी पंजाबी है छोटी-मोटी चोट की परवाह नहीं करते', बैसखियों से दो-चार कदम चलने लगे रमणदीप

Fri, 27 Jul 2018 03:14 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
ramandeep singh starts walking with the help of walker
रमणदीप सिंह - फोटो : file photo

भारत के अनुभवी स्ट्राइकर 25 बरस के रमणदीप सिंह ने ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में घुटने में चोट लगी चोट के बाद पहला मैच बीच में ही छोड़ कर इससे बाहर हो गए थे। रमणदीप सिंह ने घुटने के बेंगलुरू में अपोलो अस्पताल में कामयाब ऑपरेशन के बाद तीन हफ्ते के बाद साई में अब बैसाखी के सहारे ही सही अपने कमरे में दो चार कदम चलना शुरू कर दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों की तैयारी के लिए फिलहाल बेंगलुरू में जुटी है। रमणदीप बेंगलुरू में  साई में खुद को फिट करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर के बाशिंदे हैं रमणदीप सिंह  

रमणदीप ने 'अमर उजाला' से कहा, 'पाजी चोट तो खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है। हम पंजाबी हैं छोटी मोटी चोट की परवाह नहीं करते हैं। मैंने परिवार को भी इस बाबत नहीं बताया था। मैं नहीं चाहता था कि मुझे बिस्तर पर देख कर परिवार के बाकी लोग परेशान हों। चोट के कारण में एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में नहीं हूं। अनुभवी हॉकी उस्ताद हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय हॉकी टीम के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक बरकरार रखने की पूरा विश्वास है।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'बस मलाल यही रहेगा कि मैं इसका हिस्सा नहीं बन पाउंगा क्योंकि मुझे चोट बड़े गलत समय पर लगी है । घुटने के कामयाब ऑपरेशन के बाद अब बस कमरे में बैसाखियों से कुछ चलने लगा हूं। मुझे खुद बिना किसी सहारे के चलते में अभी करीब महीना डेढ़ महीना लगेगा। डॉक्टर ने मुझे यह भरोसा दिलाया कि मैं सितंबर तक पूरा फिट हो जाउंगा। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी तक पूरा फिट होकर भारतीय टीम में वापसी कर पाउंगा। मुझे ओडिशा में नवंबर में पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत के लिए खेलने का पूरा भरोसा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं, 'मुझे पाकिस्तान के खिताफ पहले मैच के शुरू में चोट के बावजूद एकजुट रहकर हमारी भारतीय टीम ने ब्रेडा चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक बरकरार रख दिखाया कि उसे मुश्किलों के बीच से राह बनानी आती है। मैं भले ही अभी मैदान पर नहीं जा पा रहा हूं लेकिन टीम के चाहे वह आकाशदीप सिंह, मनप्रीत ,मनदीप , एसवी सुनील हों यहां तक की कप्तान पीआर श्रीजेश बराबर मुझसे साई में मिलकर मेरी हौसलाअफजाई कर रहे हैं।' 


'इससे मुझे भी मैदान पर जल्द से जल्द लौटने का हौसला और बढ़ जाता है। मुझे अपने आकाशदीप सिंह, एसवी सुनील, दिलप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और ललित उपाध्याय सरीखे अपने सभी स्ट्राइकरों की गोल करने की क्षमता पर पूरा यकीन है। हमारी टीम के हमलों में धार है ही मध्यपंक्ति में सरदार सिंह, मनप्रीत सिंह, उपकप्तान चिंगलेनसाना सिंह के साथ टीम के यंग खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद और अनुभवी कप्तान गोलरक्षक पीआर श्रीजेश के साथ रूपिंदर , बीरेंद्र लाकड़ा, हरमनप्रीत और अमित रोहिदास के रूप में मजबूत रक्षापंक्ति है। हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी टीम के नौजवान खिलाडिय़ों की जिस तरह हौसलाअफजाई करते हैं। हमारी टीम की एकजुटता ही और सभी का एक दूसरे पर भरोसा उसके बेहतर प्रदर्शन करने का विश्वास देता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed