फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   rae bareli, barabanki, gurgaon and orissa win

रायबरेली, बाराबंकी, गुड़गांव और उड़ीसा विजयी

Thu, 22 Nov 2012 11:56 PM IST
शाहजहांपुर/ब्यूरो
शाहजहांपुर/ब्यूरो Updated Thu, 22 Nov 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
rae bareli, barabanki, gurgaon and orissa win

टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए, जिसमें रायबरेली, बाराबंकी, गुड़गांव और उड़ीसा ने विजय हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 9-महार और डीएचए रायबरेली के मध्य हुआ। इस मैच में रायबरेली ने 9-महार को 3-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से योदिन, अरुण और सुशील ने तथा पराजित टीम की ओर से अरुण ने गोल किए।
विज्ञापन


दूसरा मैच डीएचए बाराबंकी और डीएचए नैनीताल के बीच खेला गया। यह मुकाबला बाराबंकी के नाम 2-0 से रहा। इस मैच में राहुल ने दोनों गोल किए। तीसरा मैच एसटीसी बरेली तथा स्पोर्ट्स हास्टल गुड़गांव केबीच हुआ, जिसमें निर्धारित समय पर दोनों ही टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में टाई ब्रेकर से निर्णय हुआ, जिसमें गुड़गांव की टीम भारी पड़ी और उसने विजयश्री हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। गुरुवार का अंतिम और चौथा मैच स्पोर्ट्स हास्टल रामपुर और जिंदल स्टील अंगुल उड़ीसा केबीच हुआ।


इस रोमांचकारी मुकाबले में उड़ीसा ने 2-0 से जीत दर्ज की। रेफरी राजू, लाल खां, गय्यूर खां, सलीम,  मुमताज हुसैन, पंकज रावत तथा टेक्निकल अंपायरिंग महफूज खां ने की। टाउनहाल क्लब केसचिव अच्छू खां ने बताया कि कल शुक्रवार केमुकाबले अपरान्ह दो बजे से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed