{"_id":"5784aa874f1c1b0f7a13e098","slug":"pr-sreejesh-is-new-hockey-captain-for-rio-olympic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरदार की सरदारी गई, टीम इंडिया को मिला नया कप्तान","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सरदार की सरदारी गई, टीम इंडिया को मिला नया कप्तान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jul 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और इस टीम चयन में सबसे बड़ी खबर यही है कि ओलंपिक में भी स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ही कप्तान होंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, भारत की महिला हॉकी टीम का भी ऐलान कर दिया गया। सुशील चानू को रियो ओलंपिक के लिए टीम का नया कप्तान चुना गया है। जबकि रितु रानी को टीम से ही बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक के लिए माना जा रहा था कि अनुभवी कप्तान सरदार सिंह को कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए चयनकर्ताओं ने उनकी जगह गोलकीपर पी श्रीजेश को कप्तान बना दिया है। श्रीजेश की अगुवाई में ही पिछले महीने भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
स्ट्राइकर एसवी सुनील को श्रीजेश का डिप्टी यानी उपकप्तान चुना गया है। विजय दहिया को टीम के दूसरे गोलकीपर के रूप में रखा गया है। 28 साल के तमिलनाडु के गोलकीपर श्रीजेश के पास 156 मैच खेलने का अनुभव है।
श्रीजेश की नियुक्ति चौंकाने वाली है क्योंकि सरदार सिंह लंबे समय से टीम के कप्तान थे। श्रीजेश ने कप्तान बनने पर कहा, "मैं भले ही कप्तान हूं लेकिन कप्तानी रोटेशन पर रहेगी। यह चीज हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भी किया था। टीम में 3-4 कप्तान होंगे।"
पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेगी महिला टीम
महिला हॉकी टीम
महिला टीम में रितु रानी को उनसे खराब फॉर्म और व्यवहार संबंधी दिक्कतों के कारण टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह सुशीला को शामिल कर लिया गया।
लंदन ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम 12 टीमों की स्पर्धा में 12वें स्थान पर रही थीं। 8 बार की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ने 2014 के एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी के फाइलन में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही रियो के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी।
जबकि भारत की महिला टीम पहली बार ओलंपिक खेलने उतरेगी।
रियो ओलंपिक के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम : गोलरक्षक : पी आर श्रीजेश (कप्तान)। रक्षापंक्ति : रूपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, हरमनप्रीत सिंह, कोथाजीत सिंह, सुरेन्द्र कुमार। मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह,सरदार सिंह,एसके उथप्पा, दानिश मुज्तबा,देविंदर वाल्मीकि, चिंगलेनसाना सिंह। अग्रिम पंक्ति : आकाशदीप सिंह , एसवी सुनील (उपकप्तान),रमणदीप सिंह,निकिन थिमैया। चीफ कोच : रोलैंट ओल्टमैंस। कोच: तुषार खांडकर ।
चोट की दशा में रिजर्व खिलाड़ी :प्रदीप मोर और विकास दहिया।