{"_id":"583ea92d4f1c1be665de63b6","slug":"pakistan-blames-india-for-being-ruled-out-of-junior-hockey-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, भारत के सिर फोड़ा ठीकरा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, भारत के सिर फोड़ा ठीकरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
- फोटो : Field Hockey
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने पाकिस्तान को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। इसके पाकिस्तान ने भारत को इसका जिम्मेदार ठहराया है। एफआईएच के मुताबिक, पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने अंतिम तारीख तक अपने खिलाड़ियों का कार्यक्रम नहीं बताया था।
पीएचएफ ने हालांकि इसके बाद एफआईएच की आलोचना की है। उसके अनुसार यह एक सोची-समझी साजिश है। पीएचएफ के सचिव शहबाज अहमद ने भारत के सिर इसका ठीकरा फोड़ा है।
पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' ने मंगलवार को लिखा है, “पाकिस्तान ने किसी भी कार्यक्रम में देरी नहीं की। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अंतिम तिथी से पहले वीजा न देने के लिए भारत जिम्मेदार है।”
विज्ञापन
बकौल शाहबाज, "हमारी सरकार ने समय पर खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अनापत्ती प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया था। यह दुख की बात है कि पाकिस्तान जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा।”

पाकिस्तान ने आखिरी तारीख तक नहीं दिया था जवाब!
हॉकी
- फोटो : getty
लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आठ दिसंबर से शुरू होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप में एफआईएच ने मलेशिया को पाकिस्तान के विकल्प के तौर पर शामिल किया है। एफआईएच ने बयान में कहा है, "एफआईएच को इस बात का अफसोस है कि पाकिस्तान की जूनियर पुरुष टीम इस साल उत्तर प्रदेश में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने के बाद भी हिस्सा नहीं ले पाएगी।"
बयान के मुताबिक, "एफआईएच ने यह फैसला पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) से बात करके और उनके टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के सभी इंतजामात की पुष्टि करने के बाद ही लिया है।"
बयान में कहा गया है, "तय सीमा के बाद वीजा के लिए अर्जी दी गई और समय सीमा के बाद भी ठहरने की व्यवस्था की पुष्टि नहीं की गई। इसके लिए उन्हें कई बार याद भी दिलाया गया। एफआईएच के अपने साझेदारों के साथ कुछ करार संबंधी सीमाएं हैं।"
टूर्नामेंट में अपने कार्यक्रम की पुष्टि की अंतिम तारीख 29 नवंबर थी, जिसके बाद एफआईएच ने यह फैसला लिया।