{"_id":"9465f14c-5c23-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pak-hockey-players-get-visa-will-arrive-in-india-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक हॉकी खिलाड़ियों को वीजा मिले, शनिवार को पहुंचेंगे भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाक हॉकी खिलाड़ियों को वीजा मिले, शनिवार को पहुंचेंगे भारत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 12 Jan 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो भारतीय सैनिकों की मौत से उपजे तनाव के बीच हॉकी इंडिया लीग में भाग ले रहे पाकिस्तान के नौ खिलाड़ियों को भारत का वीजा मिल गया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी शनिवार को यहां पहुंचकर टीमों से जुड़ेंगे। इससे पहले 14 जनवरी से 10 फरवरी तक होने वाली लीग में इन खिलाड़ियों की भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे जब इन्हें समय पर वीजा नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
इसे दो भारतीय सैनिकों की जघन्य हत्या से उपजे तनाव से जोड़कर देखा जाने लगा। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने हालांकि बृहस्पतिवार को स्पष्ट कर दिया था कि खिलाड़ियों के वीजा आवेदन उसे विलंब से मिले हैं। टोबा टेक सिंह से इस्लामाबाद पहुंचे दिल्ली वेवराइडर्स के फारवर्ड मोहम्मद रिजवान सीनियर ने कहा, ‘हमें शुक्रवार को वीजा मिल गया है और हम शनिवार को रवाना होंगे। मेरा पहला मैच 14 जनवरी को है और शुक्र है कि मैं उससे पहले दिल्ली पहुंच जाऊंगा। विलंब के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘कोई और मसला नहीं है। बस प्रक्रिया में थोड़ी देर हो गई।’
विज्ञापन