{"_id":"6db6732ff920963dd025e74caaeaa761","slug":"olympian-shahnaz-shaikh-to-coach-pak-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाज शेख बने पाक हॉकी टीम के कोच ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
शहनाज शेख बने पाक हॉकी टीम के कोच
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
कराची
कराची
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने ओलंपियन शहनाज शेख को सीनियर हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया है। पाकिस्तान का हाल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह जून में नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा, जो चार बार के पूर्व चैंपियन के लिए करारा झटका था।
विज्ञापन
पाकिस्तान तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता है लेकिन लंदन ओलंपिक 2012 में वह सातवें स्थान पर रहा था। वह भारत में 2010 में हुए विश्व कप में 12वें और आखिरी स्थान पर रहा था। इससे पहले भी दो बार कोच रह चुके शेख ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य एशियाई खेलों के खिताब का बचाव करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तान हॉकी को फिर से ढर्रे पर लाने के लिए टीम से जुड़ा हूं और मेरा पहला लक्ष्य सितंबर में दक्षिण कोरिया में एशियाई खिताब का बचाव करना होगा।’ इस बीच पूर्व कप्तान मंजूर अहमद को जूनियर टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन