फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Old Lady In Mumbai Local Train state level hockey player Story Is Fake

ट्रेन में मिली 'हॉकी प्लेयर' का सच आया सामने, 'फ्रेंच एंबेसी में नौकरी' और 'मॉडलिंग' की कहानी फर्जी

Tue, 31 Jul 2018 10:38 AM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Old Lady In Mumbai Local Train state level hockey player Story Is Fake
ivy pinto and dipika naik

सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती अफवाहों ने ट्विटर, व्हॉट्सएप और फेसबुक जैसी वेबसाइट्स को एक 'नॉन सीरियस प्लेटफॉर्म' बना दिया है। हाल ही में मुंबई की एक लोकल में सफर करती बुजुर्ग महिला की कहानी भी इन्हीं अफवाहों में से एक है। इस महिला के गंदे कपड़े और बुरे हालात देख किसी ने इसे ट्रेन में सीट तक नहीं दी थी। बाद में बताया गया कि यह महिला स्टेट लेवल की एक हॉकी प्लेयर रह चुकी है। इतना ही नहीं, इनके बारे में ये भी कहा गया था कि वह फ्रेंच एंबेसी में काम करती थीं और अपने जमाने की मशहूर मॉडल भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस महिला के बारे में अब तक जो कुछ भी आपने सुना या पढ़ा है, वो पूरी तरह गलत है। अंग्रेजी वेबसाइट मिड-डे ने इस झूठी कहानी का पर्दाफाश किया है। इवि पिंटो नाम की इस महिला से मिड-डे ने खुद बातचीत कर सच्चाई का पता लगाया। इवि ने खुद बताया कि न तो वह कभी स्टेट लेवल की हॉकी प्लेयर रही हैं और न हीं उन्होंने फ्रेंच एंबेसी में काम किया है। इसके अलावा उनका दूर-दूर तक मॉडलिंग से भी कभी कोई नाता नहीं रहा।

विज्ञापन

Old Lady In Mumbai Local Train state level hockey player Story Is Fake
ivy pinto

गौरतलब है कि दीपिका नाइक नाम कि एक महिला ब्लॉगर ने बीते बुधवार को अपने ट्विटर पेज 'नेवर फीयर स्पीक द ट्रुथ' पर इस महिला के बारे में बताया था। इवि के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करते वक्त एक बुजुर्ग महिला चर्चगेट स्टेशन से चढ़ी, जिसने बेहद गंदे कपड़े पहने थे और उसके हाथ में कपड़ों से भरी एक पोटली थी। महिला इतनी कमजोर थी कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी।'

दीपिका ने आगे लिखा, 'इस बुजुर्ग महिला की खराब हालत देखकर ट्रेन के डिब्बे में सफर कर रहे यात्री उसे सीट तक नहीं देना चाहते थे। वहां बैठने के लिए पर्याप्त जगह थी, फिर भी महिला को बैठने नहीं दिया गया। कुछ देर की बहस के बाद महिला को सीट दी गई। मैं खुशनसीब थी कि वह महिला मेरे बगल में आकर बैठीं'

Old Lady In Mumbai Local Train state level hockey player Story Is Fake
ivy pinto and dipika naik

दीपिका आगे लिखती हैं, 'उस महिला को काफी देर तक देखने के बाद मैंने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वह स्टेट लेवल की हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं और उन्होंने फ्रेंच एंबेसी में भी काम किया है। इसके अलावा वह जवानी में मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। लेकिन पति के देहांत के बाद उनके जीवन की दशा और दिशा ही बदल गई।'

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस महिला की झूठी कहानी दीपिका ने उजागर की, मानो कुछ घंटों में ही लाखों लोगों ने इसे शेयर कर दिया। हर कोई इस महिला के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मिड-डे मिल ने दीपिका के इस पोस्ट को गंभीरता से लिया और इवि पिंटो की पूरी सच्चाई दुनिया के सामने लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed