{"_id":"5c34eb7fbdec2256d6425712","slug":"odisha-up-register-wins-in-u-17-hockey-in-khelo-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया में ओडिशा और हरियाणा की जीत ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
खेलो इंडिया में ओडिशा और हरियाणा की जीत
Tue, 08 Jan 2019 11:57 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
khelo india
ओडिशा, चंडीगढ़ और हरियाणा ने सोमवार को शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 के दूसरे चरण में हॉकी अंडर-17 पुरुष वर्ग में जीत दर्ज की जबकि अंडर-21 पुरुष वर्ग में पंजाब और उत्तर प्रदेश ने अपने-अपने मुकाबले जीते। मैच मुंबई हॉकी संघ स्टेडियम में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
अंडर-17 पुरुष वर्ग में ओड़िशा ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया जबकि दिल्ली और महाराष्ट्र ने 2-2 से ड्रॉ खेला। पूल बी में चंडीगढ़ ने झारखंड को 3-0 से हराकर तीन अंक हासिल किए जबकि हरियाणा ने पंजाब को 2-0 से पराजित किया। अंडर-21 पुरुष वर्ग में पंजाब ने पूल-ए में चंडीगढ़ पर 5-1 की जीत से अभियान शुरू किया और उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 5-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन